लाइव न्यूज़ :

सेना प्रमुख ने परम वीर चक्र से सम्मानित कैप्टन मनोज पांडे को सीतापुर में स्मारक समर्पित किया

By भाषा | Updated: March 19, 2021 22:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 मार्च थल सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने कैप्टन मनोज पांडे को शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिला स्थित उनके पैतृक गांव में एक स्मारक समर्पित किया।

कैप्टन पांडे 1999 के करगिल युद्ध के दौरान शहीद हो गये थे। उन्हें मरणोपरांत देश के सर्वोच्च वीरता पदक परम वीर चक्र से सम्मानित किया गया था।

पांडे ने करगिल युद्ध के दौरान खालुबार पर्वत चोटी पर कब्जा करने के सैन्य अभियान के दौरान तीन जुलाई 1999 को अपने प्राण न्यौछावर कर दिये थे।

सूत्रों ने बताया कि पांडे के परिवार के सदस्य, वरिष्ठ सरकारी अधिकारी, पूर्व सैन्य कर्मी और थल सेना प्रमुख के साथ-साथ सेना के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर शुक्रवार को रूरा गांव में उपस्थित थे।

उन्होंने बताया कि सेना ने गांव के गवर्नमेंट प्री-सेकेंडरी स्कूल को एक लाख रुपये का चेक भी दिया।

सूत्रों ने बताया कि इसके बाद, थल सेना प्रमुख लखनऊ स्थित सेंट्रल कमान मुख्यालय गये। वहां उन्हें कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ, लेफ्टिनेंट जनरल आईएस घुमन ने अभियानगत तैयारियों की जानकारी दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारत अधिक खबरें

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग