लाइव न्यूज़ :

सेना प्रमुख बिपिन रावत ने कहा- FDI लाने के लिए देश को आंतरिक, बाहरी खतरों से बचाना होगा

By IANS | Updated: March 1, 2018 18:24 IST

यहां सेना के वार्षिक सेमिनार में स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए उन्होंने कहा, "आर्थिक विकास और सैन्य आधुनिकीकरण के साथ-साथ सशस्त्र बल का अस्तित्व बनाए रखना होगा।

Open in App

सेना प्रमुख बिपिन रावत ने गुरुवार को देश की सुरक्षा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज जब उभरती हुई भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए ज्यादा से ज्यादा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की जरूरत है तब निवेशकों को भरोसा दिलाना होगा कि राष्ट्र भीतरी व बाहरी खतरों से सुरक्षित है। 

यहां सेना के वार्षिक सेमिनार में स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए उन्होंने कहा, "आर्थिक विकास और सैन्य आधुनिकीकरण के साथ-साथ सशस्त्र बल का अस्तित्व बनाए रखना होगा। उन्हें एक दूसरे से अलग नहीं किया जा सकता है।" उन्होंने आगे कहा, "आर्थिक विकास तभी होगा जब देश सुरक्षित होगा।"उन्होंने देश में एफडीआई लाने की बात से लेकर सेना के आधुनिकीकरण और देसी प्रौद्योगिकी के विकास का जिक्र किया। रावत ने कहा कि भारतीय प्रतिरक्षा बल राजकोष पर बोझ नहीं है क्योंकि वह आंतरिक व बाह्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान करता है। सेना प्रमुख ने कहा, "नागरिकों को हमेशा इस बात की फ्रिक रहती है कि तीनों रक्षा सेवाओं को जो पैसा आवंटित किया जाता है उसका क्या होता है। रक्षा बजट राष्ट्र की आंतरिक व बाह्य सुरक्षा के लिए होता है।"उन्होंने कहा, "हम यहां ये बताना चाहते हैं कि हमारा रक्षा बजट जो राजकोष पर भार लगता होगा उसका एक बड़ा हिस्सा (30-35 फीसदी) सही मायने में राष्ट्र निर्माण पर खर्च होता है। अगर आप दूर-दराज के इलाकों में सड़क व मूलभूत ढांचे का निर्माण करते हैं तो उससे स्थानीय आबादी भी लाभान्वित होती है।" उन्होंने कहा, "जहां सेना की तैनाती होती है वहां सेना के लोग अपने उपभोग के लिए स्थानीय उत्पाद खरीदते हैं जिससे उनकी आमदनी बढ़ जाती है।"

टॅग्स :बिपिन रावतभारतीय सेनाएफडीआई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतTerrorist Killed: जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, उरी में पाक आतंकी ढेर; हथियार और गोला-बारूद बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है