लाइव न्यूज़ :

सेना ने सांबा जिले में प्रवेश परीक्षा रद्द की

By भाषा | Updated: April 19, 2021 18:58 IST

Open in App

जम्मू, 19 अप्रैल सेना ने सोमवार को जम्मू - कश्मीर के सांबा जिले में 25 अप्रैल को निर्धारित सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) को रद्द करने की घोषणा की। यह परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए होने वाली थी जो हाल ही में आयोजित भर्ती रैली में सफल रहे थे।

एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि सेना ने विभिन्न पदों के लिए जम्मू संभाग के सभी 10 जिलों के उम्मीदवारों के लिए 10 फरवरी से एक महीने की भर्ती रैली आयोजित की थी।

प्रवक्ता ने कहा कि भर्ती रैली में सफल रहने वाले और शारीरिक रूप से फिट घोषित उम्मीदवारों के लिए 25 अप्रैल को आर्मी पब्लिक स्कूल, बी डी बारी, सांबा में सीईई आयोजित की गयी थी।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 के कारण सीईई को रद्द कर दिया गया है और परीक्षा की नयी तारीख बाद में घोषित की जाएगी। उन्होंने उम्मीदवारों को नवीनतम जानकारी के लिए समय-समय पर सेना के भर्ती वेब पेज को देखने की सलाह दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं