शस्त्र लाइसेंस मामला : सीबीआई ने जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल के पूर्व सलाहकार के आवास पर छापा मारा

By भाषा | Updated: October 12, 2021 11:26 IST2021-10-12T11:26:55+5:302021-10-12T11:26:55+5:30

Arms license case: CBI raids residence of former advisor to J&K Lt Governor | शस्त्र लाइसेंस मामला : सीबीआई ने जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल के पूर्व सलाहकार के आवास पर छापा मारा

शस्त्र लाइसेंस मामला : सीबीआई ने जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल के पूर्व सलाहकार के आवास पर छापा मारा

श्रीनगर, 12 अक्टूबर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने शस्त्र लाइसेंस मामले में जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा के पूर्व सलाहकार बशीर खान के आवास पर मंगलवार को छापा मारा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जांच एजेंसी ने नयी दिल्ली और मध्य प्रदेश समेत देश के अन्य हिस्सों में 40 जगहों पर छापेमारी की। पदोन्नत आईएएस अधिकारी खान को इस महीने की शुरुआत में सलाहकार के पद से मुक्त कर दिया गया था। उन्हें पिछले साल मार्च में सलाहकार बनाया गया था, उस वक्त जी सी मुर्मू जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल थे। मुर्मू के बाद सिन्हा उप राज्यपाल बने और खान उनके सलाहकार के पद पर कार्यरत रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Arms license case: CBI raids residence of former advisor to J&K Lt Governor

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे