लाइव न्यूज़ :

पाक से लगी अटारी सीमा पर हथियार, गोला-बारूद जब्त

By भाषा | Updated: April 4, 2021 21:46 IST

Open in App

अमृतसर (पंजाब), चार अप्रैल पंजाब पुलिस ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के साथ एक संयुक्त अभियान में रविवार को अटारी सीमा के पास राइफलें तथा कारतूस जब्त किए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इन हथियारों को सिख कट्टरपंथियों से जुड़े पाकिस्तानी नागरिकों द्वारा भरतीय भू-भाग में लाया गया था।

पुलिस ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर चलाये गये संयुक्त अभियान में पाक सीमा से महज 10 मीटर पहले यह बरामदगी की गई।

बरामद किये गये हथियारों में मैग्जीन के साथ एक एफएएल 222 राइफल, सात कारतूसों के साथ एक 303 बोर की बंदूक के अलावा एक मैग्जीन के साथ चीन निर्मित 30 बोर की एक पिस्तौल भी शामिल है।

पुलिस ने बताया कि उन्हें इस बारे में खुफिया सूचना मिली थी कि तीन-चार अप्रैल की रात सीमावर्ती धनोवा गांव के पास पुलमोरन सीमा चौकी इलाके में भारतीय भू-भाग में हथियारों का जखीरा भिजवाया गया है।

उन्होंने बताया कि दोनों देशों के बीच इंटरनेशनल बॉर्डर जीरो लाइन से करीब 10 मीटर पहले ये हथियार जब्त किये गये, जिन्हें पाकिस्तान से तस्करी कर लाया गया था।

उन्होंने बताया कि खुफिया सूचना के मुताबिक हथियारों की खेप बिलाल नाम का एक पाकिस्तानी नागरिक ले कर आया था। उन्होंने बताया कि वह भारत विरोधी गतिविधियों में सिख कट्टरपंथियों से करीबी तौर पर जुड़ा हुआ है।

पुलिस ने बताया कि आगे की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र