लाइव न्यूज़ :

भारत और फ्रांस की सेनाएं 15 से 26 नवंबर तक सैन्य अभ्यास करेंगे

By भाषा | Updated: November 12, 2021 22:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 नवंबर भारत और फ्रांस आतंकवाद रोधी अभियानों पर ध्यान केंद्रित करते हुए फ्रांस के बंदरगाह शहर फ्रेजस में सोमवार से 12 दिवसीय सैन्य अभ्यास आरंभ करेंगे।

रक्षा मंत्रालय ने बताया कि ‘गोरखा राइफल्स इन्फैंट्री’ बटालियन की एक पलटन भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व करेगी, जबकि फ्रांसीसी पक्ष छठी ‘लाइट आर्मर्ड ब्रिगेड’ की 21वीं ‘मरीन इन्फैंट्री रेजिमेंट’ के जवानों को तैनात करेगा।

बयान में कहा गया, ‘‘अभ्यास ‘शक्ति’ संयुक्त राष्ट्र के जनादेश के तहत अर्ध-शहरी इलाके में आतंकवाद विरोधी अभियानों पर ध्यान केंद्रित करेगा, जिसका उद्देश्य दोनों सेनाओं के बीच सैन्य सहयोग को बढ़ाना है।’’

इससे पहले दोनों देशों की सेनाओं के बीच अभ्यास 2019 में राजस्थान की ‘महाजन फील्ड फायरिंग रेंज’ में आयोजित किया गया था। गोरखा राइफल्स का सैन्य वीरता और सर्वोच्च बलिदान का 68 वर्ष पुराना गौरवशाली इतिहास है और उसकी एक समृद्ध विरासत है।

फ्रांसीसी सेना रेजिमेंट का इतिहास 120 से अधिक वर्ष पुराना है और उसने फ्रांसीसी सेना से जुड़े सभी प्रमुख युद्धों में भाग लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: सादगी की मिसाल सुधा मूर्ति अब 'सर्वश्रेष्ठ नवोदित सांसद', लोकमत पार्लियामेंट्री अवॉर्ड्स में लहराया परचम

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: सदन में सक्रियता और बेबाक आवाज, जगदंबिका पाल को लोकमत ने 'सर्वश्रेष्ठ सांसद' अवॉर्ड से नवाजा

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: इकरा चौधरी चुनी गईं 'सर्वश्रेष्ठ नवोदित सांसद', सदन में दमदार उपस्थिति का मिला फल

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर अपनी आवाज उठाने वाली MP डोला सेन सम्मानित, सर्वश्रेष्ठ महिला सांसद का मिला अवार्ड

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, सम्मान पाकर जताई खुशी

भारत अधिक खबरें

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: सदन में धारदार बहस और जनता के मुद्दों की गूंज, संजय सिंह को मिला 'बेस्ट पार्लियामेंटेरियन' का खिताब

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: टी. आर. बालू को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, सदन की गरिमा और जनसेवा को समर्पित एक महान राजनीतिक यात्रा का सम्मान

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: सदन में बुलंद की जनता की आवाज, संगीता सिंह देव को मिला 'बेस्ट वुमन पार्लियामेंटेरियन' का प्रतिष्ठित सम्मान

भारतLokmat National Conclave 2025: चुनावों के दौरान मुफ्त की स्कीम देने पर मनोज झा ने दी प्रतिक्रिया, बोले- "चुनाव अब निष्पक्ष चुनाव जैसा नहीं रहा"

भारतLokmat National Conclave 2025: वर्तमान में भारतीय लोकतंत्र के स्तंभ और ताकत पर बोले कांग्रेस नेता सिंघवी, कही ये बात