लाइव न्यूज़ :

नोएडा में हथियारबंद बदमाशों ने घर में लूटपाट की, विरोध करने पर व्यक्ति को छत से फेंका

By भाषा | Updated: August 9, 2021 12:25 IST

Open in App

नोएडा, नौ अगस्त उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर जिले के मूंछखेड़ा गांव में कुछ हथियारबंद बदमाशों ने एक घर में घुस कर लूटपाट और मारपीट की तथा विरोध करने पर परिवार के एक सदस्य को कथित रूप से छत से नीचे फेंक दिया। घरवालों ने एक बदमाश को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने बताया कि छत से फेंका गया व्यक्ति जख्मी हो गया है। अन्य फरार बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं।

पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) अभिषेक ने सोमवार को बताया, “थाना दनकौर क्षेत्र के मूंछखेड़ा गांव में लोकेश शर्मा के घर पर रविवार देर रात बदमाश घुस गए और लूटपाट करने लगे। उसी दौरान लोकेश का बेटा संदीप शर्मा जाग गया और उसने अपने भाई और पिता को भी जगाया।” उन्होंने बताया कि बदमाशों ने पहले घर के भूतल पर लूटपाट की और फिर पहली मंजिल पर लूटपाट करने लगे।

पीड़ितों ने बताया कि घर वालों ने जब लूटपाट का विरोध किया तो बदमाशों ने संदीप को छत से नीचे फेंक दिया । इसी बीच, घरवालों ने एक बदमाश को पकड़कर कमरे में बंद कर दिया और शोर मचाने लगे।

अभिषेक ने बताया कि शोर सुनकर ग्रामीण लोकेश के घर के बाहर इकट्ठा हो गए जिसके बाद तीन अन्य बदमाश छत के रास्ते फरार हो गए। पीड़ित की सूचना पर पहुंची कोतवाली दनकौर पुलिस ने कमरे में बंद किए गए बदमाश को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश से पूछताछ की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है