लाइव न्यूज़ :

नोएडा में दो युवकों से हथियारबंद लोगों ने की मारपीट

By भाषा | Updated: May 20, 2021 14:01 IST

Open in App

नोएडा, 20 मई नोएडा के थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सोरखा गांव के पास छह-सात हथियारबंद लोगों ने दो युवकों का रास्ता रोककर उन पर लाठी डंडों तथा राइफल के बट से हमला कर दिया। दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

थाना सेक्टर 49 के थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि सोरखा गांव में रहने वाले लोकेश यादव ने थाने में बीती रात को रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका भतीजा राहुल यादव तथा उसका दोस्त संजीव यादव अपनी कार में सवार होकर मंगलवार शाम छह बजे के करीब सोरखा गांव के पास से गुजर रहे थे। तभी एक फॉर्च्यूनर कार में सवार होकर आए लोगों ने उनकी कार के सामने अपनी कार खड़ी कर दी।

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोप है कि उन लोगों ने राहुल व संजीव के ऊपर लाठी-डंडे तथा राइफल के बट से हमला किया जिसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि पीड़ित पक्ष ने अशोक यादव, राहुल, यशपाल, विकास उर्फ गोला तथा कपिल सहित आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी फरार हैं, पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

सिंह ने बताया कि पीड़ित के अनुसार ग्राम प्रधानी चुनाव को लेकर काफी दिनों से दोनों पक्षों में तनाव चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग