लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: सीएम ममता बनर्जी से मिलना चाहता हथियारबंद शख्स, कार लेकर घुसा मुख्यमंत्री के घर और फिर.., जानें

By आजाद खान | Updated: July 22, 2023 09:06 IST

मामले में बोलते हुए कोलकाता पुलिस आयुक्त ने कहा है कि इस बात को ध्यान में रखते हुए कि सीएम ममता बनर्जी को जेड श्रेणी की सुरक्षा दी गई है, यह एक गंभीर चिंता की बात है।

Open in App
ठळक मुद्देकोलकाता पुलिस ने एक हथियारबंद शख्स को गिरफ्तार किया है। वह सीएम ममता बनर्जी से मिलना चाहता था और वह उनके घर जाने की कोशिश कर रहा था। हालांकि वह किसी कारण सीएम से मिलने जा रहा था, इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है।

कोलकाता: कोलकाता पुलिस ने एक हथियारबंद व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस शख्स पर हथियार के साथ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास के पास जाते समय गिरफ्तार किया गया है। यघ घटना शुक्रवार की है जब सीएम अपने आवास पर थीं। 

पुलिस ने शख्स को गिरफ्तार कर उससे आगे की पूछताछ और कार्रवाई कर रही है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि वह किस कारण सीएम से मिलने उनके आवास के पास जा रहा था और पुलिस मामले की जांच में लगी है। 

क्या है पूरा मामला

मामले में बोलते हुए पुलिस ने कहा है कि शुक्रवार को एक शख्स जिसकी पहचान शेख नूर अमीन के रूप में हुई है उसे सीएम के आवास की ओर जाते समय गिरफ्तार किया गया है। वह जिस गाड़ी में सीएम के घर की ओर जा रहा था उस कार में 'पुलिस' की स्टिकर लगाई हुई थी। 

अधिकारी के अनुसार, शख्स काला कोट और टाई पहने हुआ था वह हाजरा रोड और हरीश चटर्जी स्ट्रीट के क्रॉसिंग पर ही था कि उसे वहां रोका गया और फिर उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि पहले उसने अपना पता गलत बताया था फिर उसने बताया कि वह पश्चिम मेदिनीपुर का रहने वाला है। 

कोलकाता पुलिस आयुक्त ने क्या कहा

मामले में बोलते हुए कोलकाता पुलिस आयुक्त ने कहा है कि "वह हथियार और कुकरी ले जा रहा था। उसके पास गांजा और बीएसएफ सहित विभिन्न एजेंसियों के पहचान पत्र भी पाए गए हैं। वह सीएम से मिलना चाहता था। जब वह हरीश चटर्जी स्ट्रीट में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था तो हमारे अधिकारियों ने उसे रोक लिया।"

उन्होंने कहा, "इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए कि सीएम जेड श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति हैं, यह एक गंभीर मुद्दा है।"

पुलिस ने जब्त की कार, सुवेंदु अधिकारी ने की यह मांग

पुलिस ने कहा है कि शख्स ने शुरुआत में कहा है कि वह आनंदपुर इलाके से है, बाद में उसने दावा किया कि वह पश्चिम मेदिनीपुर का रहने वाला है। पुलिस ने आगे बताया कि शुरुआती जांच में यह पता चला कि अमीन पश्चिम मेदिनीपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के अलीगंज गांव का रहने वाला है।

मामले में एक अन्य अधिकारी ने बताया कि कोलकाता पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ), विशेष शाखा और कालीघाट पुलिस थाने के अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि काली कार जिसे अमीन चला रहा था उसे जब्त कर ली गई है। 

उधर घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए विपक्ष के नेता भाजपा के सुवेंदु अधिकारी ने कालीघाट पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी और पुलिस आयुक्त को तत्काल हटाने की मांग की है। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालभारतममता बनर्जीPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी