लाइव न्यूज़ :

सशस्त्र सेना झंडा दिवस : नाइक ने सैनिकों के बलिदान की सराहना की

By भाषा | Updated: December 7, 2020 10:50 IST

Open in App

पणजी, सात दिसंबर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद नाइक ने सोमवार को ‘सशस्त्र सेना झंडा दिवस’ के अवसर सैनिकों को बधाई दी और देश की सुरक्षा के लिए उनके प्रयासों एवं बलिदान की प्रशंसा की।

देश की रक्षा के लिए सीमा पर बहादुरी से लड़ने वाले सैनिकों के सम्मान में भारत 1949 से सात दिसंबर को ‘सशस्त्र सेना झंडा दिवस’ के तौर पर मनाता है।

नाइक ने सशस्त्र बल को अपनी शुभकामनाएं देते हुए एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘हमारे महान राष्ट्र की उन्नति के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वोपरि है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय सशस्त्र बलों को देश की एकता-अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।’’

गोवा से सांसद नाइक ने कहा कि सशस्त्र बलों ने देश और इसके नागरिकों के लिए सर्वोच्च बलिदान दिए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें अपने बहादुर और देशभक्त सैनिकों के प्रयासों की सराहना करनी चाहिए, जिन्होंने देश की अखंडता की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिए हैं और उन्हीं की बदौलत हम खुद को गौरवान्वित भारतीय महसूस करते हैं।’’

नाइक ने देश के नागरिकों से ‘सशस्त्र सेना झंडा दिवस’ कोष में योगदान करने की अपील की। इस कोष की रकम पूर्व सैनिकों के कल्याण एवं पुनर्वास के लिए इस्तेमाल की जाती है।

उन्होंने कहा, ‘‘इस तरह की मदद से हमारे देश की सेवा करने वाले थल सैनिकों, नौसैन्यकर्मियों और वायु सेना के कर्मियों का मनोबल बढ़ेगा।’’

मंत्री ने कहा कि अपना कर्तव्य निभाते हुए देश के जवान अपनी जान की भी परवाह नहीं करते।

उन्होंने कहा, ‘‘कई सैनिकों ने अपना जीवन न्यौछावर कर दिया और कई शारीरिक रूप से अक्षम हो गए। वे और उनके परिवार परेशानियों से निजात पाने और सम्मानित जीवन जीने के लिए हमारी मदद के हकदार हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है