लाइव न्यूज़ :

कोविड देखभाल में मदद के लिये सशस्त्र बल युद्ध क्षेत्र नर्सिंग सहायकों की ले रहे हैं मदद

By भाषा | Updated: May 14, 2021 18:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 मई सशस्त्र बलों ने कोविड-19 की दूसरी लहर का मुकाबला करने के लिये युद्धक्षेत्र नर्सिंग सहायकों (बीएफएनए) की सेवाएं ली है। साथ ही उसने सुझाव दिया है कि इस मॉडल का पालन राज्य सरकारें और अस्पताल भी कर सकते हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह बात कही।

डिप्टी चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड स्टाफ (मेडिकल) लेफ्टिनेंट जनरल माधुरी कानितकर का मानना है कि बीएफएनए युवा स्वयंसेवकों को भी प्रशिक्षित कर सकते हैं ताकि प्रशिक्षित नर्सों पर से काम का बोझ हल्का किया जा सके, जिससे उनका महामारी के खिलाफ लड़ाई में अधिक महत्वपूर्ण कार्यों में इस्तेमाल हो सके।

सशस्त्र बल ‘ऑप्स को-जीत’ को तेज करने के लिये उपलब्ध सभी संसाधनों का इस्तेमाल कर रहे हैं और कोविड-19 देखभाल केंद्रों पर बीएफएनए को तैनात किया है। ‘ऑप्स को-जीत’ महामारी के खिलाफ लड़ाई में थलसेना, वायु सेना और नौसेना का संयुक्त प्रयास है।

लेफ्टिनेंट जनरल कानितकर ने कहा कि बीएफएनए युद्ध की स्थिति में आम तौर पर बुनियादी स्वास्थ्य देखभाल सुविधाएं प्रदान करने में प्रशिक्षित होते हैं। इसमें सूई देना, सांस लेने में मदद करने जैसे काम शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि सशस्त्र बल अपने कर्मियों और सैन्य संसाधनों का इस्तेमाल करके संकट के समय में जरुरतमंदों की सहायता करने में राज्य प्रशासन की भी मदद कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हालांकि, परीक्षा की इस घड़ी में और किये जाने आवश्यकता है, इसलिये राज्य सरकारों की मदद के लिये समाज से और स्वयंसेवकों की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे