लाइव न्यूज़ :

किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए सशस्त्र बलों का सभी स्तरों पर एकीकरण किया जा रहा:राजनाथ

By भाषा | Updated: October 22, 2021 20:20 IST

Open in App

बेंगलुरु, 22 अक्टूबर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि भविष्य में किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए सैन्य बलों को तैयार करने के उद्देश्य से सभी स्तरों पर देश के सशस्त्र बलों और संबंधित प्रतिष्ठानों के एकीकरण को सुनिश्चित करने के प्रयास जारी हैं।

सिंह ने कहा, ''जैसा कि आप जानते हैं कि हम अपने सशस्त्र बलों और रक्षा मंत्रालय के एकीकरण के लिए पहल कर रहे हैं। आने वाले दिनों में, थिएटर कमांड में और इससे निचले सभी स्तरों में एकीकरण सुनिश्चित किया जाएगा।''

रक्षा मंत्री वर्ष 1971 के भारत-पाक युद्ध में जीत के 50 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में यहां येलहंका वायु सेना स्टेशन में तीन दिवसीय भारतीय वायु सेना सम्मेलन का उद्घाटन करने के बाद संबोधित कर रहे थे, जिसे इस साल ''स्वर्णिम विजय वर्ष'' के रूप में मनाया जा रहा है।

सिंह ने कहा कि ऐसा करने के लिए खरीद से लेकर स्वदेशीकरण तक, क्षमता विकास और प्रशिक्षण को प्राथमिकता देने की आवश्यकता है जोकि सशस्त्र बलों को अधिक सक्षम, कुशल और आत्मनिर्भर बनाएगा।

रक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार इन पहल को आगे बढ़ाते हुए सुरक्षा और रक्षा क्षेत्र से संबंधित अन्य प्रतिष्ठानों की दक्षता में सुधार के प्रयास कर रही है। इसमें आयुध निर्माणी बोर्ड का निगमीकरण, रक्षा क्षेत्र में निर्यात को प्रोत्साहित करने के प्रयास के अलावा रक्षा अनुसंधान, विकास और निर्माण में निजी क्षेत्र को प्रोत्साहित करना और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर होने के प्रयास शामिल हैं।

उन्होंने कहा, ''सरकार की मंशा हमारे सशस्त्र बलों को किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार करने की है और हम इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।''

इस अवसर पर प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी, रक्षा सचिव अजय कुमार और कर्नाटक के राजस्व मंत्री आर अशोक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

इस मौके पर जनरल बिपिन रावत ने कहा कि कई ऐसे मुद्दे हैं जोकि वैश्विक सुरक्षा माहौल और उसके भारत की रक्षा और सुरक्षा पर पड़ने वाले प्रभाव से आपस में निर्बाध रूप से जुड़े हैं।

उन्होंने कहा कि ये चुनौतियां और खतरे भारतीय सशस्त्र बलों के लिए अलग कमान ढांचे की मांग करते हैं जिसमें तीनों सेनाओं के सहयोग और क्षमताएं शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच