लाइव न्यूज़ :

सशस्त्र बलों और तटरक्षक बल ने चक्रवात यास के प्रभाव को कम करने के लिए कदम उठाए

By भाषा | Updated: May 23, 2021 21:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 मई सेना के तीनों अंगों और भारतीय तटरक्षक बल ने चक्रवात ‘यास’ से उत्पन्न स्थिति से निपटने और नुकसान को न्यूनतम करने के लिए कई कदम उठाये हैं। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

बंगाल की खाड़ी में उठे इस तूफान के सोमवार सुबह तक पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों में पहुंचने की आशंका है। अभी एक सप्ताह पहले ही अरब सागर में उठे ताउते तूफान ने गुजरात के तटीय क्षेत्रों में तबाही मचायी थी।

मंत्रालय ने रविवार को एक बयान में कहा, ‘‘ पश्चिमी तट पर मानवीय सहायता एव आपदा राहत (एचएडीआर) एवं बचाव अभियान से अभी ही उबरी भारतीय नौसेना ने 10 एचएडीआर पैलेट भुवनेश्वर और कोलकाता में पहुंचाएं हैं तथा पोर्ट ब्लेयर में पांच पैलेट तैयार हैं।’’

उसने कहा कि भारतीय नौसेना की चार गोताखेर एवं 10 राहत टुकड़ियां पहले ही कोलकाता, भुवनेश्वर और चिलिका में तैनात कर दी गयी हैं, ताकि अल्प नोटिस पर ही वह नागरिक प्रशासन की सहायता कर सकें।

मंत्रालय ने कहा कि इसके अलावा, सात बाढ राहत दल और दो गोताखोर दल अंडमान निकोबार द्वीप समूह में किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए तैनातकिये गए हैं।

मंत्रालय ने कहा कि भारतीय वायुसेना ने चक्रवात ‘यास’ से उत्पन्न स्थिति से निपटने की तैयारियों के तहत जामनगर, वाराणसी, पटना, आरोकोन्नम से राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के 950 कर्मियों तथा 70 टन अन्य जरूरी चीजें कोलकाता, भुवनेश्वर और पोर्ट ब्लेयर पहुंचायी हैं।

अधिकारियों ने कहा कि राहत सामग्री, उपकरण और कर्मियों को पटना, वाराणसी और अराक्कोनम से पांच सी-130 विमानों का उपयोग करके पहुंचाया गया।

अधिकारियों ने कहा कि भारतीय वायुसेना ने एचएडीआर (मानवीय सहायता और आपदा राहत) अभियानों के लिए तीन सी-130, चार एएन-32 विमानों और दो डोर्नियर विमानों सहित 11 परिवहन विमानों को तैयार रखा है।

उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त 11 एमआई-17 वी5, दो चेतक, तीन चीता और सात एमआई-17 हेलीकॉप्टर सहित लगभग 25 हेलिकॉप्टरों को भी किसी भी स्थिति के लिए तैयार रखा गया है।

एहतियाती उपाय के तौर पर भारतीय तटरक्षक बल ने उन 254 नौकाओं की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की, जो बगाल की खाड़ी में गयी थीं।

मंत्रालय ने कहा कि 31 आपदा राहत दल, नौकाएं, लाइफ जैकेट आदि चीजें तैयार रखी गयी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित