लाइव न्यूज़ :

Armed Force Flag Day: जानिए आजादी के बाद से हर साल क्यों मनाया जाता है ये दिन

By मेघना वर्मा | Updated: December 7, 2018 09:27 IST

 देश भर में बहुत सी जगहों पर जवानों के लिए तरह-तरह के कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है।

Open in App

देश भर में सात दिसंबर का दिन भारतीय सेनाओं के लिए बेहद खास है। सात दिसंबर को हर साल  Armed Force Flag Day मनाया जाता है। इस सशस्त्र सेना झंडा दिवस को आजादी के बाद से ही लगातार मनाया जा रहा है। आइए आपको बताते हैं कब और कैसे हुई इसकी शुरूआत और क्यों मनाते हैं सशस्त्र सेना झंडा दिवस। 

जवनों और नाविकों को किया जाता है याद

 

आजाद भारत के बाद सबसे पहले 1949 में इस सशस्त्र सेना झंडा दिवस को मनाया गया था। इस दिन को मनाने का उद्देश्य ये था कि सेनाओं को उनका सम्मान दिया जा सके। हर साल मनाए जाने वाले इस दिन में जवानों के एयरमैन और नाविकों को याद किया जाता है जिन्होंने देश त्याग के लिए अपने प्राण गंवा दिए। 

 

फंड की होती है व्यवस्था

 

इस दिन में उन सभी जवानों और उनके परिवार के कल्याण और मदद के लिए फंड की व्यवस्था का जाती है।  देश भर में बहुत सी जगहों पर जवानों के लिए तरह-तरह के कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है। इस दिन को मनाने का यही उद्देश्य भी है कि उन जवानों के घर और परिवार के कल्याण के लिए कुछ किया जाए जिन्होंने देश की रक्षा करते-करते अपने प्राण गंवा दिए हैं। 

आजादी के बाद गठित हुई थी कमेटी

 

आजादी के बाद सरकार के सामने सैनिकों के रख-रखाव के लिए जरूरी पैसों की कमी और उनसे जुड़ी कई समस्या थी। इसके लिए अगस्त 28 1949 को तत्कालीन रक्षा मंत्री ने एक कमेटी बनाई। इस कमेटी ने ही सात दिसंबर को झंडा दिवस मनाने का सुझाव दिया। बस तभी से शुरू हुयी झंडा दिवस मनाने की परंपरा। इस दिन लोग छोटे-छोटे झंडों को देकर फंड इकट्ठा करते हैं।  

टॅग्स :भारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतTerrorist Killed: जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, उरी में पाक आतंकी ढेर; हथियार और गोला-बारूद बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो