लाइव न्यूज़ :

अर्जुन रामपाल की पार्टनर के भाई को मादक पदार्थ मामले में जमानत

By भाषा | Updated: December 15, 2020 18:24 IST

Open in App

मुंबई, 15 दिसंबर मुंबई में विशेष एनडीपीएस अदालत ने अभिनेता अर्जुन रामपाल की पार्टनर गैब्रिएला के भाई अजिसिलाओस देमेत्रिएद्स को मादक पदार्थ से जुड़े मामले में मंगलवार को जमानत दे दी।

स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने लोनावाला में एक रिसॉर्ट में छापेमारी के बाद देमेत्रिएद्स को गिरफ्तार किया था। देमेत्रिएद्स वहां अपना जन्मदिन मनाने के लिए गए थे और उनके पास से कथित तौर पर 0.8 ग्राम मादक पदार्थ मिला था।

देमेत्रिएद्स के वकील कुशल मोर ने बताया कि विशेष न्यायाधीश जी बी गुराओ ने उन्हें जमानत दे दी।

देमेत्रिएद्स को अक्टूबर में जमानत मिल गयी थी लेकिन मादक पदार्थ संबंधी एक अन्य मामले में एनसीबी के प्राथमिकी दर्ज करने के बादे से वह जेल में ही थे।

मोर ने अदालत से कहा कि समान कारण के लिए एक व्यक्ति को दो -दो बार दंडित नहीं किया जा सकता है और उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों के समर्थन में कोई नया सबूत प्रस्तुत नहीं किया गया है।

जून में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद एनसीबी सिनेमा जगत में मादक पदार्थ के कथित इस्तेमाल के मामलों की जांच कर रही है और अब तक कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह