लाइव न्यूज़ :

अर्जुन रामपाल की पार्टनर गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स दूसरे दिन एनसीबी के समक्ष पेश हुईं

By भाषा | Updated: November 12, 2020 14:29 IST

Open in App

मुंबई, 12 नवंबर अभिनेता अर्जुन रामपाल की पार्टनर गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स बॉलीवुड में कथित नशीली दवाओं के उपयोग संबंधी मामले की जांच के सिलसिले में बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी यहां स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के समक्ष पेश हुईं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एनसीबी अधिकारियों ने बुधवार को डेमेट्रिएड्स से लगभग छह घंटे तक पूछताछ की थी।

अधिकारी ने बताया कि उन्हें पूछताछ के लिए फिर से बुलाया गया था, जिसके बाद वह बृहस्पतिवार को दक्षिण मुंबई के बलार्ड एस्टेट में स्थित एनसीबी के अंचल कार्यालय में पहुंची।

एनसीबी ने इससे पहले सोमवार को अभिनेता के आवास पर छापेमारी के बाद रामपाल और डेमेट्रिएड्स को बुलाया था।

जांच एजेंसी ने छापेमारी के दौरान लैपटॉप, मोबाइल फोन और टैबलेट जैसे इलेक्ट्रोनिक गैजेट को जब्त किया था और अभिनेता के चालक से भी पूछताछ की थी।

रामपाल के घर पर छापे से एक दिन पहले, एनसीबी ने बॉलीवुड निर्माता फिरोज नाडियाडवाला की पत्नी को उपनगरीय जुहू में उनके आवास पर कथित तौर पर गांजा पाए जाने के बाद गिरफ्तार किया था।

अधिकारी ने बताया कि पिछले महीने, एनसीबी ने गैब्रिएला के भाई अगिसिलाओस डेमेट्रिएड्स को एक ड्रग्स मामले में पास के पुणे जिले के लोनावाला स्थित एक रिजॉर्ट से गिरफ्तार किया था।

गौरतलब है कि जून में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद एनसीबी ने ड्रग्स से जुड़े व्हाट्सएप चैट के आधार पर बॉलीवुड में कथित नशीली दवाओं के उपयोग की जांच शुरू की।

केंद्रीय एजेंसी ने इससे पहले राजपूत की प्रेमिका अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती, उसके भाई शौविक, दिवंगत फिल्म स्टार के कुछ कर्मचारियों और कुछ अन्य लोगों को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटांसेज (एनडीपीएस) एक्ट की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया था।

रिया चक्रवर्ती और कुछ अन्य आरोपी फिलहाल जमानत पर बाहर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं