लाइव न्यूज़ :

अर्जुन रामपाल से एनसीबी ने की पूछताछ, अभिनेता ने कहा-‘मादक पदार्थ से मेरा कोई लेना देना नहीं’

By भाषा | Updated: November 13, 2020 21:29 IST

Open in App

मुंबई, 13 नवंबर बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल से मादक पदार्थ के एक मामले में स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने शुक्रवार को करीब सात घंटे तक पूछताछ की।

केंद्रीय एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि एनसीबी ने बुधवार को रामपाल की पार्टनर गेब्रियला डेमेट्रिएडेस से पूछताछ की थी और बृहस्पतिवार को उनके दोस्त पॉल बार्टल को गिरफ्तार किया।

रामपाल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मादक पदार्थ से मेरा कोई लेना देना नहीं है। मेरे आवास पर जो दवाइयां मिली थी, उसकी पर्ची मेरे पास है और पर्ची को एनसीबी अधिकारियों को सुपुर्द किया जा रहा है।’’

दक्षिण मुंबई में एनसीबी के क्षेत्रीय कार्यालय से शाम करीब छह बजे निकलने के बाद अभिनेता ने कहा, ‘‘मैं जांच में सहयोग कर रहा हूं और एनसीबी के अधिकारी अच्छा काम कर रहे हैं।’’ रामपाल दिन में 11 बजे एनसीबी कार्यालय पहुंचे थे।

अधिकारी ने कहा कि रामपाल के विदेशी दोस्त पॉल बार्टल को बृहस्पतिवार को पूछताछ के बाद एनसीबी ने गिरफ्तार कर लिया।

अभिनेता के बांद्रा में आवास पर छानबीन के बाद एनसीबी ने रामपाल और उनकी पार्टनर डेमेट्रिएडेस को तलब किया था। एजेंसी ने लैपटॉप, मोबाइल फोन और टैबलेट इत्यादि इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त करने के साथ ही रामपाल के वाहन चालक से भी पूछताछ की थी।

रामपाल के आवास की तलाशी लेने के एक दिन पहले एनसीबी ने बॉलीवुड के निर्माता फिरोज नाडियाडवाला की पत्नी को गिरफ्तार किया था। शहर की एक अदालत से उनको जमानत मिल गयी।

एनसीबी ने जून में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड में मादक पदार्थों के इस्तेमाल के संबंध में जांच शुरू की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह