लाइव न्यूज़ :

अर्जुन रामपाल और नील नितिन मुकेश कोरोना वायरस से संक्रमित

By भाषा | Updated: April 18, 2021 11:50 IST

Open in App

मुंबई, 18 अप्रैल अभिनेता अर्जुन रामपाल और नील नितिन मुकेश कोविड-19 से पीड़ित पाए गए हैं और घर पर पृथक-वास में हैं।

रामपाल और मुकेश ने अपने-अपने सोशल मीडिया पेज पर प्रशंसकों को यह जानकारी दी।

रामपाल (48) ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर लिखा कि उनमें संक्रमण के लक्षण नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं सभी आवश्यक नियमों का पालन कर रहा हूं। जो लोग बीते दस दिन में मेरे संपर्क में आए, वे अपना खयाल रखें और आवश्यक एहतियातों का पालन करें।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘यह वक्त हमारे लिए बहुत डराने वाला है, यदि हम कुछ समय के लिए सतर्क रहें और सावधानी बरतें तो इससे दीर्घकालिक लाभ मिलेंगे। हम एकजुट होकर कोरोना से लड़ सकते हैं और लड़ेंगे।’’

मुकेश (39) ने बताया कि सभी आवश्यक एहतियात बरतने के बावजूद वह और उनके परिजन संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने लिखा, ‘‘हम सभी घर पर पृथक-वास में हैं, आवश्यक नियमों का पालन कर रहे हैं और चिकित्सकों द्वारा बताई दवाएं ले रहे हैं।’’

उल्लेखनीय है कि मुंबई में शनिवार को कोरोना वायरस के 8,811 नए मामले सामने आए तथा 51 संक्रमितों की मौत हुई। यहां संक्रमण के कुल मामले 5,71,018 पर पहुंच गए एवं मरने वालों की संख्या 12,301 हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव