भाजपा के जनसंपर्क अभियान के तहत अर्जुन मुंडा ने पश्चिम बंगाल के झारग्राम का दौरा किया
By भाषा | Updated: December 5, 2020 21:37 IST2020-12-05T21:37:51+5:302020-12-05T21:37:51+5:30

भाजपा के जनसंपर्क अभियान के तहत अर्जुन मुंडा ने पश्चिम बंगाल के झारग्राम का दौरा किया
झारग्राम, पांच दिसंबर भाजपा के जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत पार्टी के वरिष्ठ नेता अर्जुन मुंडा ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के झारग्राम जिले में एक जनसभा को संबोधित किया।
मुंडा ने जिले के गोपीबल्लभपुर इलाके में एक आदिवासी परिवार से भी मुलाकात की और इस दौरान पार्टी के जागरुकता कार्यक्रम के पर्चे बांटे।
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी पार्टी के नेता 2021 के विधानसभा चुनावों से पहले लोगों के साथ संपर्क स्थापित करने के लिए घर-घर जाएंगे।
मुंडा ने कहा, ‘‘हम केवल पश्चिम बंगाल के विकास को ध्यान में रखते हुए ‘घर घर जन जागरण’ और ‘आर नोई अन्नाय’ (अब और अन्याय नहीं) अभियान शुरू कर रहे हैं।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।