लाइव न्यूज़ :

अर्जुन बिजलानी ने जीता 'खतरों के खिलाड़ी', बेटे को समर्पित की ट्रॉफी

By भाषा | Updated: September 27, 2021 00:57 IST

Open in App

मुंबई, 26 सितंबर अभिनेता अर्जुन बिजलानी को रविवार को रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' का विजेता घोषित किया गया। लोकप्रिय टीवी स्टार ने अपने पांच साल के बेटे अयान को शो की ट्रॉफी समर्पित की।

अर्जुन ने टेलीविजन चैनल कलर्स पर प्रसारित हुए 'खतरों के खिलाड़ी' के 11वें सीजन में हिस्सा लिया था। शो को दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन शहर में फिल्माया गया था।

अर्जुन ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि वह शो जीतने के बाद बेहद खुश हैं क्योंकि इसमें हिस्सा लेना आसान काम नहीं था।

अर्जुन (38) ने कहा, “शो जीतकर बहुत अच्छा लग रहा है। केपटाउन में यह एक लंबा सफर था। जब रोहित सर ने विजेता के रूप में मेरे नाम की घोषणा की तो मैं बेहद खुश हुआ। मैं वास्तव में इसे अयान के लिए जीतना चाहता था। उसने मुझसे कहा था कि वह चाहता है कि मैं ट्रॉफी जीतूं। एक बच्चे के लिए यह एक बहुत बड़ी बात है।”

अर्जुन साथी कलाकारों दिव्यंका त्रिपाठी, श्वेता तिवारी, विशाल आदित्य सिंह, गायक राहुल वैद्य और टीवी कलाकार वरुण सूद के अलावा शीर्ष छह फाइनलिस्ट में शामिल थे।

अर्जुन ‘नागिन’, ‘मेरी आशिकी तुम से ही’, ‘मिले जब हम तुम’ और ‘लेफ्ट राइट लेफ्ट’ जैसे लोकप्रिय टेलीविजन शो में दिखाई दे चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी