लाइव न्यूज़ :

आरिफ मोहम्मद खान बने केरल के नए राज्यपाल, शाहबानो केस में राजीव गांधी कैबिनेट से दिया था इस्तीफा!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 1, 2019 11:48 IST

आरिफ मोहम्मद खान को केरल का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उन्होंने शाह बानो केस में राजीव गांधी कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था। जानें अन्य राज्यों की नियुक्तियां

Open in App
ठळक मुद्देकेरल, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र और तेलंगाना के नए राज्यपालों की नियुक्तियां की गई हैं।हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कलराज मिश्रा अब राजस्थान के राज्यपाल होंगे।

रविवार (1 सितंबर) को केरल, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र और तेलंगाना के नए राज्यपालों की नियुक्तियां की गई हैं। इसमें सबसे चर्चित नाम आरिफ मोहम्मद खान का है जिन्हें केरल का राज्यपाल बनाया गया है। आरिफ मोहम्मद खान ने शाह बानो केस में राजीव गांधी कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था। पिछले कुछ दिनों से आरिफ मोहम्मद खान तीन तलाक पर मोदी सरकार के रुख की तारीफ कर रहे थे।

राष्ट्रपति ने की नियुक्तियां

राष्ट्रपति कार्यकाल के मुताबिक हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कलराज मिश्रा अब राजस्थान के राज्यपाल होंगे। मिश्रा के स्थान पर बंडारू दत्तात्रेय को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। भगत सिंह कोश्यारी महाराष्ट्र के राज्यपाल होंगे और आरिफ मोहम्मद खान केरल में राज्यपाल पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।

इन प्रदेशों को मिले नए राज्यपालः-

राजस्थान- कलराज मिश्रमहाराष्ट्र- भगत सिंह कोशियारीहिमाचल प्रदेश- बंडारू दत्तात्रेयकेरल- आरिफ मोहम्मद खानतेलंगाना- तमिलसाई सुंदराजन

कोशियारी को महाराष्ट्र की जिम्मेदारी

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है। सी. विद्यासागर राव का कार्यकाल समाप्त होने के बाद उनकी नियुक्ति की गई है। राव ने 30 अगस्त 2014 को महाराष्ट्रके राज्यपाल का पद संभाला था, जिसका 5 वर्ष का कार्यकाल कल समाप्त हो गया। राष्ट्रपति ने शनिवार को कोश्यारी की नियुक्ति की।

टॅग्स :केरलमहाराष्ट्रतेलंगानाराजस्थानहिमाचल प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी