लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु के वित्तमंत्री और सुरक्षा कर्मियों के बीच हवाई अड्डे पर हुई बहस

By भाषा | Updated: September 30, 2021 15:23 IST

Open in App

चेन्नई, 30 सितंबर लैपटॉप ले जाने को लेकर तमिलनाडु के वित्तमंत्री पलानिवेल टी. राजन और यहां हवाई अड्डे पर तैनात सुरक्षाकर्मियों के बीच बृहस्पतिवार को बहस हो गई।

हवाई अड्डा सूत्रों ने बताया कि जब राजन ने अपना बैग सुरक्षा जांच के लिए घरेलू उड़ान टर्मिनल पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों को दिया, तब उन्होंने बैग में दो लैपटॉप पाया। सुरक्षाकर्मियों ने कथित तौर पर बैग में दो लैपटॉप होने की जानकारी नहीं देने को लेकर उनसे सवाल किया।

सूत्रों ने बताया कि इस पर मंत्री चिढ़ गए और सुरक्षाकर्मियों से सवाल किया कि क्या दो लैपटॉप एक साथ नहीं ले जाए जा सकते? तब सुरक्षा कर्मियों ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और गैजेट को अलग से जांच के लिए दिया जाना चाहिए था।

उन्होंने बताया कि बाद में अधिकारियों ने हस्तक्षेप किया और मंत्री अपने दोनों लैपटॉप के साथ तूतीकोरिन की उड़ान में सवार हुए। हालांकि, बहस की वजह से कुछ समय के लिए हवाई अड्डे पर अफरा-तफरी का महौल रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान