लाइव न्यूज़ :

बिहार में छठ पर अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, सीएम नीतीश कुमार ने श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं

By भाषा | Updated: November 3, 2019 02:04 IST

Open in App

बिहार की राजधानी पटना में शनिवार को छठ पर्व पर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिली। लाखों लोग यहां गंगा किनारे बने घाटों पर पहुंचे और अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। पटना शहर में गंगा नदी की ओर जाने वाली हर सड़क पर श्रद्धालुओं की जबर्दस्त भीड़ रही।

युवा से लेकर बुजुर्ग, पुरूष एवं महिलाएं कठिन व्रत के बीच नंगे पांव घाटों की ओर जाती दिखीं। श्रद्धालुओं ने सिर पर ‘‘प्रसाद’’ से भरे बांस की टोकरियां ली हुई थीं। छठ पर्व पर चढ़ने वाले प्रसाद में गन्ना, ठेकुआ के अलावा केला और अन्य मौसमी फल होते हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शहर के पश्चिमी छोर दानापुर से स्टीमर में सवार हुए और विभिन्न घाटों से गुजरते हुए छठ व्रतियों को शुभकामनाएं देने की अपनी पुरानी परंपरा इस बार भी दोहरायी। कुमार ने स्टीमर पर रवाना होने से पहले अपने आधिकारिक आवास 1, अणे मार्ग पर अपने परिजनों के साथ छठ मनाया और घुटने तक पानी में खड़े होकर भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। स्टीमर पर मुख्यमंत्री कुमार के साथ स्थानीय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के अलावा राज्य मंत्रिमंडल के कई वरिष्ठ सदस्य एवं प्रशांत किशोर भी मौजूद थे। प्रशांत किशोर कुमार की अध्यक्षता वाली जदयू के उपाध्यक्ष भी हैं। स्टीमर पर सवार गणमान्य लोगों को घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं की ओर हाथ हिलाया।

इस पर श्रद्धालुओं ने ‘‘छठी मैया’’ की जय के उद्घोष किये। गंगा तट पर बने घाटों तक पैदल चलने में असमर्थ लोगों ने अपने आसपास स्थित पार्कों में और जलाशयों के किनारे बने घाटों पर पूजा की। कुछ बुजुर्गों ने अपने घर की छत पर ही पानी भरे टब में खड़े होकर छह पूजा की। इस अवसर पूरा माहौल छठ के पारंपरिक गीतों और भजनों से गूंजायमान था। श्रद्धालु महिलाएं छठ पर गाये जाने वाले पारंपरिक गीत गा रही थीं।

इस मौके पर घाटों पर बड़े बडे़ स्पीकरों पर शारदा सिन्हा और मनोज तिवारी जैसे जानेमाने गायकों के गीत भी बज रहे थे। छठ पर्व दीपावली के बाद छठे दिन मनाया जाता है। मुस्लिम महिलाओं के भी छठव्रती बनने और हिंदू पड़ोसियों के साथ मिलकर इस पर्व को मनाने की दिल को छू लेने वाली कई कहानियां आम हैं। ऐसी एक घटना बेगूसराय में देखने को मिली जहां जमीला खातून पिछले 12 वर्षों से छठ व्रत कर रही हैं। उन्होंने पीली साड़ी पहनी थी और सिर पर पीला सिंदूर लगाया था। वह अपने परिवार की गरीबी दूर करने और समृद्धि लाने के साथ ही परिवार के सदस्यों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए यह व्रत करती हैं।

टॅग्स :छठ पूजानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं