लाइव न्यूज़ :

क्या मास्क नियमानुसार बनाए और बेचे जा रहे हैं : अदालत ने दिल्ली सरकार से पूछा

By भाषा | Updated: May 27, 2021 18:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 मई कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए खराब गुणवत्ता वाले मास्क बेचे जाने का दावा करने वाली याचिका पर बृहस्पतिवार को सुनवाई करते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली सरकार से जानना चाहा कि क्या मास्क का उत्पादन और बिक्री नियमों और मानदंडों के अनुसार हो रहा है या नहीं।

जनहित याचिका में कोविड-19 से सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय राजधानी में मास्क के उत्पादन और बिक्री का मानदंड तय करने के लिए नियामक संस्था बनाने का अनुरोध किया गया था।

याचिका में दिल्ली सरकार को मास्क के उत्पादन और बिक्री के लिए बने नियम लागू करने का निर्देश दिल्ली सरकार को देने का अनुरोध किया गया है।

मुख्य न्यायाधीश डी. एन. पटेल और न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की पीठ के समक्ष सुनवाई के लिए सूचीबद्ध याचिका का दिल्ली सरकार के स्थाई वकील संतोष के. त्रिपाठी ने विरोध करते हुए अदालत को बताया कि मास्क के उत्पादन और बिक्री के लिए ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (बीआईएस) द्वारा मानदंड बनाया गया है।

याचिका दायर करने वाले कार्यकर्ता ने कहा कि मास्क के उत्पादन और बिक्री के संबंध में नियमों का पालन नहीं हो रहा है।

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने मास्क के उत्पादन और बिक्री के संबंध में नियमों और मानदंडों के सीमित पहलुओं के क्रियान्वयन पर दिल्ली सरकार का रुख जानना चाहा।

अदालत ने याचिका दायर करने वाले से भी उन विशेष परिस्थितियों के बारे में बताने को कहा जहां नियमों और मानदंडों का पालन नहीं हो रहा है।

इस निर्देश देने के साथ ही अदालत ने इस मामले को आगे सुनवाई के लिये चार जून को सूचीबद्ध कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण