गढ़वा में अभिलेखागार का प्रधान लिपिक रिश्वत लेते गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 24, 2021 17:49 IST2021-09-24T17:49:09+5:302021-09-24T17:49:09+5:30

Archives head clerk in Garhwa arrested for taking bribe | गढ़वा में अभिलेखागार का प्रधान लिपिक रिश्वत लेते गिरफ्तार

गढ़वा में अभिलेखागार का प्रधान लिपिक रिश्वत लेते गिरफ्तार

मेदिनीनगर, 24 सितम्बर झारखंड के गढ़वा में आज भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के विशेष दस्ते ने जिला अभिलेखागार के प्रधान लिपिक रविन्द्र पाण्डेय को चार हजार पांच सौ रुपये की कथित रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया ।

भ्रष्टाचार निवारण ब्यूरो के उपाधीक्षक करुणानंद राम ने यहां बताया कि जिला अभिलेखागार के प्रधान लिपिक रविन्द्र पाण्डेय को उस वक्त दबोचा गया जब खतियान का नकल देने की एवज में 4500 रुपये एक भूमि मालिक से ले रहा था ।

दस दिन पूर्व ही गढ़वा में ब्यूरो के विशेष दस्ते ने पेयजल एवं स्वच्छता महकमे के प्रधान सहायक त्रिलोचन प्रसाद को आठ हजार रुपये रिश्चत लेते गिरफ्तार किया था।

राम ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को मेदिनीनगर लाया जा रहा है जहां ब्यूरो के विशेष अदालत में उसे पेश कर जेल भेज दिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Archives head clerk in Garhwa arrested for taking bribe

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे