लाइव न्यूज़ :

सलीम-जावेद के वृत्तचित्र पर अरबाज ने कहा: पिता की पुरानी यादों को संजोने के लिये इसे बनाना चाहता था

By भाषा | Updated: July 19, 2021 20:57 IST

Open in App

मुंबई, 19 जुलाई अभिनेता-निर्माता अरबाज खान का कहना है कि वह इस बात से रोमांचित हैं कि उनके पिता सलीम खान और जावेद अख्तर की पटकथा लेखकों की बेमिसाल जोड़ी पर एक वृत्तचित्र (डॉक्यूमेंट्री) बनाया जा रहा है, जिसकी एक समय उन्होंने परिवार के लिए निजी दस्तावेज-नाटक के रूप में कल्पना की थी।

''एंग्री यंग मैन'' नामक इस वृत्तचित्र का निर्माण दोनों लेखकों के बच्चे करेंगे। जिनमें सलीम के बेटे सुपरस्टार सलमान खान, जावेद के बेटे व अभिनेता-निर्माता फरहान अख्तर और बेटी व फिल्म निर्माता जोया अख्तर शामिल हैं। वृत्तचित्र का निर्देशन नम्रता राव करेंगी।

अरबाज ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया, ''पहले कभी, मैंने अपने पिता और परिवार के लिए निजी तौर पर इसे बनाने के बारे में सोचा था। मैंने इस तरह इसे बनाने के बारे में कभी नहीं सोचा था। मैं इसे अपनी आने वाली पीढ़ी के लिए बनाना चाहता था ताकि उन्हें पता चले कि उनके दादा क्या थे। मैं उन पर एक निजी डॉक्यू-ड्रामा(दस्तावेज-नाटक) शूट करना चाहता था।''

अभिनेता ने कहा कि सलीम-जावेद के नाम से जानी जाने वाली जोड़ी पर वृत्तचित्र बनाने के विचार को तब बल मिला जब फरहान, जोया और सलमान ने इस पर चर्चा शुरू की।

सलीम-जावेद की जोड़ी ने 1970 में ''ज़ंजीर'', ''शोले'' और ''दीवार'' जैसी फिल्मों में साथ काम किया था। ये फिल्में बहुत पसंद की गई थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां