लाइव न्यूज़ :

आरा सदर अस्पतालः स्ट्रेचर नहीं मिलने पर ब्रेन हैमरेज बुजुर्ग महिला मरीज को बोरे में लपेटकर ले जाना पड़ा सीटी स्कैन कराने, भटकते रहे घरवाले

By एस पी सिन्हा | Updated: September 11, 2021 19:55 IST

मरीज इमादपुर थाना क्षेत्र के बिहटा गांव निवासी स्व. विश्वनाथ पंडित की 80 वर्षीया पत्नी फूलझारो कुंअर है.

Open in App
ठळक मुद्देस्ट्रेचर पोस्टमार्टम रूम में गया है और एक वार्ड में गया है.सीटी स्कैन सेंटर से वापस इमरजेंसी वार्ड लाया गया. इमरजेंसी वार्ड में सिर्फ दो ही स्ट्रेचर हैं.

पटनाः बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोलने वाली एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें स्ट्रेचर नही मिलने के कारण मरीज उसके परिजन बोरे में टांगकर ले जा रहे हैं.

यह तस्वीर भोजपुर जिले के सदर अस्पताल आरा की बताई जा रही है. आरा सदर अस्पताल आईएसओ से मान्यता प्राप्त है, लेकिन अस्पताल के इमरजेंसी में ब्रेन हैमरेज से पीडित एक बुजुर्ग महिला मरीज को स्ट्रेचर के अभाव में इलाज के लिए बोरे पर सुलाकर ओपीडी स्थित सीटी स्कैन सेंटर से इमरजेंसी वार्ड में लाते नजर आए. 

बताया जाता है कि मरीज इमादपुर थाना क्षेत्र के बिहटा गांव निवासी स्व. विश्वनाथ पंडित की 80 वर्षीया पत्नी फूलझारो कुंअर है. उनके परिजनों ने बताया कि अचानक उनकी तबियत खराब हो गई और जब डॉक्टर से उनको दिखाया गया तो उनका ब्रेन हैमरेज होने की बात बताई गई. जिसके बाद हम लोग उनका इलाज कराने के लिए आरा सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड लाये.

यहां डॉक्टर ने बताया कि उन्हें ब्रेन हैमरेज हो गया है. इसके बाद उन्हें देखकर सीटी स्कैन कराने की सलाह दी. जब उन्हें सिटी स्कैन सेंटर ले जाने के लिए इमरजेंसी वार्ड के स्वास्थ्य कर्मियों से स्ट्रेचर की मांग की गई तो उन्होंने बताया कि एक स्ट्रेचर पोस्टमार्टम रूम में गया है और एक वार्ड में गया है.

इमरजेंसी वार्ड में सिर्फ दो ही स्ट्रेचर हैं. अस्पताल प्रबंधन द्वारा जब मरीज को स्ट्रेचर नहीं मुहैया कराया गया तो मजबूरी में परिजन पॉलीथीन शीट(बोरा) में महिला को किसी तरह लपेट कर एक वार्ड से दूसरे वार्ड का चक्कर लगाने लगे. इसके बाद उन्हें सीटी स्कैन सेंटर से वापस इमरजेंसी वार्ड लाया गया.

वहीं, इस मामले में सफाई देते हुए सदर अस्पताल के मैनेजर कौशल किशोर दुबे ने कहा कि स्ट्रेचर व्यस्त होने के कारण मरीज के परिजनों को कुछ देर इंतजार करने के लिए बोला गया था. लेकिन बिना बताये ही परिजन मरीज को किसी तरह टांग कर इलाज करवाने के लिए निकल गए. जबकि अस्पताल में स्ट्रेचर की कमी नहीं है. 

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं