लाइव न्यूज़ :

भारत-पाकिस्तान के बीच 1971 के युद्ध पर आधारित फिल्म ''पिप्पा'' में संगीत देंगे ए आर रहमान

By भाषा | Updated: February 4, 2021 16:58 IST

Open in App

मुंबई, चार फरवरी संगीतकार ए आर रहमान ''एयरलिफ्ट'' फिल्म के निर्देशक राजा कृष्ण मेनन की अगली फिल्म ''पिप्पा'' में संगीत देंगे।

भारत-पाकिस्तान के बीच 1971 के युद्ध पर आधारित इस फिल्म में ईशान खट्टर, मृणाल ठाकुर और प्रियांशु पैन्युली अभिनय करते नजर आएंगे।

रहमान ने कहा कि वह ''पिप्पा'' की ओर इसलिये खिंचे चले आए, क्योंकि यह फिल्म ''मानवीय जुड़ाव'' पर आधारित है।

रहमान (54) ने एक बयान में कहा, ''यह लगभग हर परिवार की कहानी लगती है और मैं तुरंत इससे जुड़ाव महसूस करने लगा। राजा कृष्ण मेनन, रॉनी स्क्रूवाला और सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ काम करने को लेकर बहुत उत्सुक हूं।''

''पिप्पा'' का निर्माण रॉनी स्क्रूवाला के आरएसवीपी और सिद्धार्थ रॉय कपूर फिल्म्स के बैनर तले किया जा रहा है।

फिल्म में ईशान खट्टर 45वीं कैवलरी टैंक स्क्वॉड्रन के ब्रिगेडियर बलराम सिंह मेहता की भूमिका निभाएंगे, जिन्होंने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान अपने परिवार के सदस्यों के साथ पूर्वी मोर्चे पर लड़ाई लड़ी थी।

मेहता की किताब ''द बर्निंग शेफीज़'' पर आधारित इस फिल्म का शीर्षक रूसी टैंक पीटी-76 के नाम से लिया गया है, जो ''पिप्पा'' के नाम से मशहूर है।

फिल्म इस साल के अंत तक पर्दे पर आएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos