लाइव न्यूज़ :

पांच अप्रैल : अपने घर आंगन में दिए जलाकर देश ने कोरोना के तमस को हराने का संकल्प लिया

By भाषा | Updated: April 5, 2021 11:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच अप्रैल :भाषा: पिछले साल की तमाम बड़ी घटनाओं को पीछे छोड़कर कोरोना संक्रमण सदी की सबसे बड़ी घटना के तौर पर इतिहास में दर्ज हो गया। इसके प्रकोप से दुनियाभर में हजारों लोगों की जान चली गई ओर लाखों लोग इसके संक्रमण के शिकार हुए। भारत में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील पर करोड़ों देशवासियों ने दीये, मोमबत्ती और मोबाइल फोन की फ्लैशलाइट जलाकर कोरोना वायरस के संकट से निपटने में राष्ट्र के ‘‘सामूहिक संकल्प एवं एकजुटता’’ का बड़े रौशन अंदाज में प्रदर्शन किया ।

इतिहास की अन्य घटनाओं की बात करें तो 5 अप्रैल का दिन कई महत्वपूर्ण घटनाओं के लिए इतिहास में दर्ज है। इस दिन को मर्चेंट नेवी के लिए नेशनल मैरिटाइम डे के तौर पर मनाया जाता है। देश की आजादी की लड़ाई में 1930 में पांच अप्रैल का दिन महत्वपूर्ण है। इसी दिन महात्मा गांधी अपने समर्थकों के साथ नमक कानून तोड़ने के लिए डांडी पहुंचे थे।

इस दिन की एक अन्य घटना भारतीय सिनेमा से जुड़ी है। दरअसल हिंदी फिल्म जगत की खूबसूरत और प्रतिभाशाली अदाकारा दिव्या भारती की पांच अप्रैल 1993 को रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई थी।

देश दुनिया के इतिहास में पांच अप्रैल की तारीख पर कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का ब्यौरा इस प्रकार है:-

1659 : मकसूदाबाद की लड़ाई में शुजा की हार ।

1843: ब्रिटेन की महारानी विक्टोरिया ने हांगकांग को ब्रिटिश कॉलोनी में शामिल करने का ऐलान किया।

1908: भारत के पहले दलित उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम का जन्म।

1919 : आधुनिक भारतीय मर्चेंट शिपिंग की शुरूआत। सिंधिया स्टीम नेविगेशन कंपनी का 5,940 टन का पोत लिबर्टी अपनी पहली यात्रा पर रवाना हुआ।

1930 : गांधी जी नमक कानून तोड़ने के लिए अपने अनुयायियों के साथ डांडी पहुंचे।

1949 : भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की स्थापना।

1955: विस्टन चर्चिल ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया।

1961 : सरकार के प्रायोजन वाली पहली फार्मास्यूटिकल कंपनी इंडियन ड्रग्स एंड फार्मास्यूटिकल लिमिटेड की स्थापना।

1964 : मर्चेंट नेवी के लिए देश में पहली बार नेशनल मेरिटाइम डे मनाया गया।

1976 : अमरीका के सनकी माने जाने वाले अरबपति हॉवर्ड ह्यूज़ का सत्तर वर्ष की आयु में एक विमान दुर्घटना में निधन।

1979: देश का पहला नौसेना संग्रहालय बंबई (अब मुम्बई) में खुला।

1986 : मुनि की रेती में हिलने वाले सबसे बड़े पुल शिवानंदझूला के निर्माण का काम पूरा।

1993 : फिल्म अभिनेत्री दिव्या भारती का अल्पायु में निधन।

1999: मलेशिया में हेंड्रा नामक वायरस से बचाव के लिए 8 लाख 30 हजार सुअरों को जान से मारने के अभियान की शुरुआत की गई।

2020 : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील पर देश के करोड़ों लोगों ने रात नौ बजे अपने घरों की तमाम बत्तियां बुझाकर मोमबती, दिए और मोबाइल फोन की फ्लेश लाइट जलाई और इस तरह कोरोना महामारी के खिलाफ संघर्ष में एकजुटता का प्रदर्शन किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह