लाइव न्यूज़ :

23 अप्रैल : फिल्म और साहित्य की दोहरी क्षति का दिन

By भाषा | Updated: April 23, 2021 12:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 अप्रैल :भाषा: साल के 113वें दिन यानी 23 अप्रैल को साहित्य और सिनेमा को दोहरा नुकसान हुआ था। अंग्रेजी साहित्य के महान कवि और नाटककार विलियम शेक्सपियर की मौत 23 अप्रैल को ही हुई थी और भारतीय सिनेमा के बेहतरीन निर्देशकों में शुमार सत्यजीत रे भी 23 अप्रैल के ही दिन इस दुनिया को अलविदा कह गए थे।

इस दिन की एक और बड़ी घटना की बात करें तो वह यूट्यूब से जुड़ी है। दुनियाभर में सोशल नेटवर्किंग के सबसे सशक्त माध्यमों में शुमार यूट्यूब पर आज ही के दिन पहला वीडियो अपलोड किया गया था। आज लाइक्स, ब्यूज और सब्सक्राइबर्स की संख्या गिनने वाले करोड़ों लोगों का पसंदीदा मंच बने यूट्यूब् के संस्थापक जावेद करीम ने 23 अप्रैल 2005 को सान दिआगो चिड़ियाघर की अपनी यात्रा का वीडियो यूट्यूब पर पहली बार अपलोड किया था। इसके एक वर्ष के भीतर इस साइट पर करीब 10 करोड़ वीडियो अपलोड किए गए और आज इसपर कितने वीडियो हैं यह गिनना भी मुश्किल है।

देश दुनिया के इतिहास में 23 अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।

1616 : विलियम शेक्सपियर का निधन।

1660: स्वीडन और पोलैंड के बीच ओलिवा संधि पर सहमति बनी।

1661: ब्रिटिश सम्राट चार्ल्स द्वितीय का लंदन में राज्याभिषेक ।

1858: भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के हीरो जगदीशपुर के बाबू वीर कुंवर सिंह का निधन।

1981: सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

1984: वैज्ञानिकों ने एड्स के वायरस के बारे में पता लगाया।

1985 : कोका कोला कंपनी ने न्यू कोक के नाम से एक नए फार्मूले वाला शीतल पेय पेश किया, जिसे कंपनी के मुख्य पेय का स्थान लेने के लिए तैयार किया गया था, लेकिन तीन महीने के भीतर ही नये पेय को वापिस ले लिया गया और पुराना पेय कोका कोला क्लासिक के नाम से दोबारा बाजार में आ गया।

1987 : उच्चतम न्यायालय ने विधवाओं को संपत्ति में हिस्से का निर्णय दिया।

1992: भारत के सर्वोत्तम फिल्म निर्देशकों में से एक सत्यजित राय का निधन।

1993 : विदेशी शासन के लंबे इतिहास और दशकों के संघर्ष के बाद पूर्वी अफ्रीका के छोटे से देश एरिट्रिया में इथियोपिया से आजादी के बारे में जनमतसंग्रह पर तीन दिन का मतदान शुरू।

1995 : विश्व पुस्तक दिवस मनाने की शुरुआत हुई ।

2005 : यूट्यूब की वेबसाइट पर पहला वीडियो अपलोड किया गया। यह वीडियो यूट्यूब के संस्थापक जावेद करीम की सान दिआगो चिड़ियाघर की यात्रा का था।

2007 : रूस के पहले निर्वाचित नेता बोरिस येल्तसिन का निधन। उन्हें 1991 में सत्ता संभालने के बाद राजनीति और अर्थव्यवस्था के एक दशक के तूफानी अध्याय के लिए जाना जाता है।

2020 : देश में कोविड-19 के मामले 21,700 हुए, मरने वालों की संख्या 686 तक पहुंची। देश में लॉकडाउन को 30 दिन पूरे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?