लाइव न्यूज़ :

14 अप्रैल : बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का जन्मदिन

By भाषा | Updated: April 13, 2021 19:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल देश दुनिया के इतिहास में 14 अप्रैल के नाम पर कई ऐतिहासिक घटनाएं दर्ज हैं। यही वह दिन है जब देश के संविधान निर्माता डा. भीम अंबेडकर का जन्म हुआ। उन्हें महान विद्वान, समाज सुधारक और दलितों के मसीहा के तौर पर देखा जाता है।

14 अप्रैल की एक और घटना का जिक्र करें तो अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन को इसी दिन गोली मार दी गई थी। उन्हें वाशिंगटन के ‘फोर्ड थियेटर’ में उस समय गोली मारी गई , जब वह वहां 'आवर अमेरिकन कज़िन' नाटक देख रहे थे। बालकनी में बैठे लिंकन को रात करीब सवा दस बजे जॉन वाइक्स बूथ नाम के शख्स ने सिर पर पीछे से गोली मारी और वहां से भाग निकला। लिंकन का अगली सुबह निधन हो गया और उनके हत्यारे को घटना के दस दिन बाद अमेरिकी सैनिकों ने एक मुठभेड़ में मार गिराया।

देश दुनिया के इतिहास में 14 अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1563 : सिख गुरू अर्जन देव जी का जन्म।

1659 : दिल्ली के तख्तो ताज के लिए लड़ी गई लड़ाई में औरंगजेब ने देवराइ में दारा शिकोह को मात दी।

1865 : अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन को वाशिंगटन के ‘फोर्ड थिएटर’ में गोली मार दी गई। उन्होंने अगले दिन सुबह दम तोड़ दिया।

1891 : भारत के संविधान निर्माता, महान वकील और दलितों के मसीहा बी आर अंबेडकर का जन्म।

1912 : ब्रिटेन का आलीशान पोत टाइटैनिक हिमखंड से टकराया।

1944 : गोला बारूद से लदे पोत एस एस फोर्ट स्टाइकिन में बम्बई की विक्टोरिया गोदी में विस्फोट हो गया। इसमें 1200 लोग मारे गए।

1958 : सोवियत उपग्रह स्पूतनिक-2 अपने अंतरिक्ष अभियान के 162 दिन बाद नष्ट हुआ।

1970 : अमेरिकी अंतरिक्ष यान अपोलो 13 में धमाके के बाद गंभीर स्थिति पैदा हो गई। धरती से रवाना होने के 56 घंटे बाद हुए इस हादसे के कारण एक बार तो उसमें सवार तीन अंतरिक्ष यात्रियों की जान पर ख़तरा मंडराने लगा था, लेकिन फिर इसे ठीक कर लिया गया और यह सकुशल धरती पर वापस लौट आया।

1988: सोवियत संघ ने अमेरिका, पाकिस्तान और अफ़गानिस्तान के साथ जिनेवा में एक समझौते पर हस्ताक्षर कर अफगानिस्तान से अपनी सेना की वापसी पर सहमति जताई।

1989 : कैप्टन रंजन रॉय और उनकी पत्नी लैफ्टिनेंट कमांडर रूपाली राय ने मारूति कार से दुनिया का चक्कर लगाने के अपने अनूठे अभियान की शुरूआत की।

2008 : भारत में कोलकाता और बांग्लादेश में ढाका के बीच 1965 के बाद पहली बार यात्री रेल सेवा की शुरुआत।

2010 : चीन के किगगाई में 6.9 तीव्रता का भूकंप। लगभग 2700 लोगों की मौत।

2010 : आइसलैंड में ज्वालामुखी फटने से आसमान में राख का ऐसा गुबार उठा कि उत्तरी और मध्य यूरोप में हवाई यातायात पर असर पड़ा।

2014 : इस्लामी संगठन बोको हराम ने नाइजीरिया में चिबोक स्थित एक बोर्डिंग स्कूल से 275 लड़कियों का अपहरण कर लिया। इसकी दुनियाभर में भर्त्सना हुई।

2020 : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए देश में लागू लॉकडाउन को तीन मई तक बढ़ाने का ऐलान किया और इस बीमारी के इलाज के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने देशभर में 602 अस्पताल चिन्हित किए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए