लाइव न्यूज़ :

11 अप्रैल : कम्युनिस्ट पार्टी का विभाजन

By भाषा | Updated: April 11, 2021 10:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 अप्रैल :भाषा: ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 11 अप्रैल का दिन वर्ष का 101वॉ दिन है और लीप वर्ष होने पर यह साल का 102 वॉ दिन होता है। साल मे अभी और 264 दिन बाकी है। भारत के इतिहास में राजनीतिक रूप से 11 अप्रैल के दिन का बहुत महत्व है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी 11 अप्रैल के ही दिन दो हिस्सों में बंट गई थी । एक पार्टी का नाम भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और दूसरी का नाम भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी :मार्क्सवादी: रखा गया।

देश दुनिया के इतिहास में 11 अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार हैं:-

1869: कस्तूरबा गांधी का जन्म।

1887 : प्रसिद्ध फनकार जैमिनी राय का जन्म।

1919 : अन्तरराष्ट्रीय श्रम संगठन की स्थापना।

1921 : रेडियो पर खेलों की पहली लाइव कमेंट्री का प्रसारण किया गया।

1930: ऋषिकेश में इस्पात की तारों से बना 124 मीटर का झूलने वाला पुल जनता के लिए खोला गया। इसे लक्ष्मण झूला का नाम दिया गया।

1937: भारतीय टेनिस खिलाड़ी रामनाथन कृष्णन का जन्म।

1951: थिएटर और टेलीविजन अदाकारा रोहिणी हतंगडी का जन्म।

1964: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी दो हिस्सों में विभाजित।

1970: अमेरिका का अपोलो 13 अंतरिक्ष यान चंद्र अभियान पर रवाना।

1976 : स्टीव वाजनेक का बनाया पहला एपल-1 कंप्यूटर जारी।

1983: बेन किंग्सले की फिल्म गांधी को आस्कर अवार्ड।

1999 : अग्नि 2 प्रक्षेपास्त्र ने परीक्षण उड़ान भरी।

2010: पोलैंड के राष्ट्रपति लेख काजिंस्की की विमान दुर्घटना में मृत्यु।

2011: भारतीय मूल की अमेरिकी लेखिका झुंपा लाहिरी को उनकी पहली रचना 'इंटरप्रेटर ऑफ मैलेडीज़' के लिए पुलित्ज़र सम्मान।

2020 : : भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 1000 से अधिक मामले सामने आए। कुल मरीजों की तादाद आठ हजार के पार।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर