लाइव न्यूज़ :

एक अप्रैल : रिजर्व बैंक की स्थापना का दिन

By भाषा | Updated: March 31, 2021 18:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 मार्च दुनिया के लोग भले ही एक अप्रैल को एक दूसरे को मूर्ख बनाकर मजा लेते हों, लेकिन इतिहास में इस तारीख पर कई बड़ी घटनाएं दर्ज हैं। भारत में रिजर्व बैंक की स्थापना और अमेरिका में एप्पल की स्थापना इस सदी की चंद बड़ी घटनाओं में शामिल हैं, जिसका साक्षी एक अप्रैल का दिन रहा।

भारत में एक अप्रैल 1935 को रिजर्व बैंक की स्थापना हुई और एक जनवरी 1949 को इसका राष्ट्रीयकरण किया गया। यह केन्द्रीय बैंकिंग प्रणाली है। नयी दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में इसके क्षेत्रीय कार्यालय हैं।

अमेरिकी कंपनी एप्पल की बात करें तो यह परीकथा जैसी लगती है। एक अप्रैल 1976 को केलिफोर्निया में स्टीव जॉब्स, स्टीव वोजनीक और रोनाल्ड वेन ने एप्पल इंक की स्थापना की। शुरू में इसके नाम में कंप्यूटर शब्द भी जोड़ा गया था, लेकिन 9 जनवरी 2007 को इसके नाम से कंप्यूटर शब्द हटा लिया गया और स्टीव जाब्स ने पहला आई फोन बाजार में उतारा। राजस्व के हिसाब से एप्पल दुनिया की सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी बनी और फोन निर्माण के क्षेत्र में भी इसने अपनी एक अलग पहचान बनाई।

देश दुनिया के इतिहास में एक अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1582 : फ्रांस में इस दिन को मूर्ख दिवस के रूप में मनाने की शुरूआत हुई।

1793 : जापान में उनसेन ज्वालामुखी फटा, जिसकी वजह से करीब 53,000 लोगों की मौत हो गई।

1839 : कोलकाता मेडिकल कॉलेज और अस्पताल बीस बिस्तर के साथ शुरू किया गया।

1869 : आयकर की शुरूआत की गई।

1869 : एक नया तलाक कानून अस्तित्व में आया।

1878 : कलकत्ता संग्रहालय को उसकी मौजूदा इमारत में जनता के लिए खोला गया।

1882 : डाक बचत बैंक प्रणाली की शुरूआत।

1889 : हिंदू का दैनिक अखबार के तौर पर प्रकाशन शुरू। 20 सितंबर 1888 से प्रकाशित इस अखबार को अब तक साप्ताहिक रूप से प्रकाशित किया जा रहा था।

1912 : भारत की राजधानी को औपचारिक रूप से कलकत्ता से दिल्ली स्थानांतरित किया गया।

1930 : विवाह के लिए लड़कियों की न्यूनतम आयु 14 वर्ष और लड़कों की 18 वर्ष निर्धारित की गई।

1935 : भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना।

1935 : इंडियन पोस्टल आर्डर की शुरूआत।

1936: उड़ीसा राज्य की स्थापना। इसे बिहार से अलग करके बनाया गया।

1937: पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी का जन्म।

1954 : सुब्रत मुखर्जी भारतीय वायुसेना के पहले प्रमुख बनाए गए।

1954 : कलकत्ता के साउथ प्वाइंट स्कूल की स्थापना, जो 1988 में दुनिया का सबसे बड़ा स्कूल बना।

1956 : कंपनीज एक्ट को लागू किया गया।

1957 : दाशमिक मुद्रा :डेसिमल कोएनेज: की शुरूआत के तौर पर एक पैसा चलाया गया। इसी आधार पर डाक टिकटों की बिक्री भी शुरू हुई।

1962 : मिट्रिक भार प्रणाली को पूरी तरह अपनाया गया।

1969 : तारापुर में देश के पहले परमाणु बिजली घर ने काम करना शुरू किया।

1973 : भारत के जिम कार्बेट नेशनल पार्क में बाघ संरक्षण परियोजना की शुरूआत।

1976 : टेलीविजन के लिए एक पृथक निगम की स्थापना की गई, जिसे दूरदर्शन नाम दिया गया।

1976 : स्टीव जॉब्स ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर एप्पल कंपनी की स्थापना की।

1978 : भारत की छठी पंचवर्षीय योजना की शुरूआत।

1979: ईरान इस्लामी गणराज्य बना।

1992 : आठवीं पंचवर्षीय योजना की शुरूआत

2004: गूगल ने जीमेल का ऐलान किया।

2010 : प्रथम नागरिक राष्ट्रपति प्रतिभा सिंह पाटिल का ब्योरा दर्ज करने के साथ ही देश में 15वीं जनगणना का काम शुरू हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह