लाइव न्यूज़ :

पिस्तौल के बल पर आढ़ती से लगभग नौ लाख की लूट

By भाषा | Updated: February 5, 2021 23:06 IST

Open in App

जींद, पांच फरवरी हरियाणा के जींद जिले में शुक्रवार की शाम को नरवाना के आर्य नगर में बाईक पर सवार तीन नकाबपोश लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर एक आढती से 8 लाख 85 हजार रुपये लूट लिए । वहीं आढती को बचाने के लिये आयी महिलाओं की तरफ भी उनलोगों ने हवा में गोली चलायी । पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आढ़ती की पहचान जयपाल बसंल के रूप में की गयी है । उन्होंने बताया कि वह किशनचंद का रहने वाला था ।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को कस्बे के बैंक से रूपये निकलवाकर आर्य उप नगर के रास्ते अपने घर जा रहा था लेकिन बैंक के बाहर से पीछा कर रहे बाइक सवार तीन नकाबपोश युवकों ने उसकी स्कूटी को ओवरटेक करके उसका रास्ता रोका और पिस्तौल तान दी और रुपये लेकर फरार हो गये ।

उन्होंने बताया कि इस दौरान बीच गली में बैठी कुछ महिलायें भी उनकी ओर भागी तो एक नकाबपोश युवक ने उनकी तरफ पिस्तौल तान दी और हवा में गोली चलायी ।

पुलिस ने बताया कि वह मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू