मलेरकोटला को राज्य का 23वां जिला बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: June 2, 2021 18:31 IST2021-06-02T18:31:21+5:302021-06-02T18:31:21+5:30

Approved the proposal to make Malerkotla the 23rd district of the state | मलेरकोटला को राज्य का 23वां जिला बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी

मलेरकोटला को राज्य का 23वां जिला बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी

चंडीगढ़, दो जून पंजाब के मंत्रिमंडल ने मलेरकोटला को राज्य का 23वां जिला बनाने के प्रस्ताव को बुधवार को औपचारिक मंजूरी प्रदान कर दी।

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बुधवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गयी। इसके अलावा अमरगढ़ को भी एक उप-मंडल अथवा तहसील बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गयी।

दरअसल, मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने 14 मई को ईद-उल-फितर के अवसर पर मुस्लिम बहुल संगरूर जिले में से मलेरकोटला नामक एक नया जिला बनाने की घोषणा की थी।

आधिकारिक वक्तव्य के मुताबिक मलेरकोटला जिले में अब मलेरकोटला, अहमदगढ़ और अमरगढ़ नामक तीन उप-मंडल होंगे। मलेरकोटला जिले में कुल 192 गांव शामिल होंगे।

मंत्रिमंडल ने मुख्यमंत्री को पुलिस, ग्रामीण विकास एवं पंचायत, सामाजिक न्याय एवं अल्पसंख्यक, कृषि एवं किसान कल्याण, सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा (प्राथमिक तथा माध्यमिक शिक्षा) सहित 12 विभागों के कार्यालयों में नये पदों के सृजन की स्वीकृति देने हेतु अधिकृत भी किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Approved the proposal to make Malerkotla the 23rd district of the state

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे