लाइव न्यूज़ :

पीएमसी बैंक के अधिग्रहण के लिए लघु वित्त बैंक स्थापित करने की मंजूरी दी : आरबीआई ने अदालत को बताया

By भाषा | Updated: July 12, 2021 15:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 जुलाई भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सोमवार को दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया कि उसने घोटाले से प्रभावित पीएमसी बैंक के जल्द अधिग्रहण के लिये एक लघु वित्त बैंक स्थापित किए जाने को सैद्धांतिक मंजूरी दी थी।

न्यायमूर्ति डी एन पटेल और न्यायमूर्ति ज्योति सिंह ने इस मामले में हलफनामा दायर करने के लिये आरबीआई को समय देते हुए मामले में सुनवाई की अगली तारीख 20 अगस्त तय की है।

आरबीआई की तरफ से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता जयंत भूषण ने अदालत को बताया कि आरबीआई ने सेंट्रम फाइनेंस सर्विसेज लिमिटेड को सैद्धांतिक तौर पर मंजूरी दी है कि वह एक लघु वित्त बैंक स्थापित करेगा जो बहुत जल्द पंजाब और महाराष्ट्र सहकारी (पीएमसी) बैंक का अधिग्रहण करेगा क्योंकि यह प्रक्रिया लगभग पूरी होने वाली है।

उन्होंने कहा कि इससे बैंक के ग्राहकों को हो रही परेशानी कम होगी जो फिलहाल अपना रुपया नहीं निकाल पा रहे थे।

अदालत उपभोक्ता अधिकार कार्यकर्ता बेजॉन कुमार मिश्रा की के एक आवेदन पर सुनवाई कर रही थी। इसमें आरबीआई को यह निर्देश देने का अनुरोध किया गया था वह पीएमसी बैंक के जमाकर्ताओं की अन्य जरूरतों जैसे शिक्षा, विवाह और गंभीर आर्थिक हालात पर भी विचार करे न कि सिर्फ गंभीर बीमारी के हालात को देखा जैसा फिलहाल किया जा रहा है।

इस आवेदन को मिश्रा की मुख्य जनहित याचिका के साथ संलग्न किया गया है जिसमें आरबीआई से पीएमसी बैंक से कोरोना वायरस महामारी के दौरान निकासी पर रोक से राहत देने का निर्देश दिए जाने की मांग की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू