लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के माउंट आबू, पुष्कर, नाथद्वारा व पिलानी को आरयूआईडीपी से जोड़ने को मंजूरी

By भाषा | Updated: October 12, 2021 18:09 IST

Open in App

जयपुर, 12 अक्टूबर राजस्थान सरकार ने राज्य के माउंट आबू, पुष्कर, नाथद्वारा एवं पिलानी कस्बे को राजस्थान सैकण्डरी टाउंस डेवलपमेंट सेक्टर प्रोजेक्ट (आरएसटीडीएसपी) के तहत आरयूआईडीपी के फेज-4 के ट्रेंच-2 में जोड़ने को मंजूरी दी है।

एक सरकारी बयान के अनुसार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसके लिए स्वायत्त शासन विभाग द्वारा भेजे गए प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इससे इन कस्बों में आधारभूत ढांचा मजबूत होगा। इसके अनुसार एशियन डेवलपमेंट बैंक द्वारा वित्त पोषित आरयूआईडीपी फेज-4 ट्रेंच-2 में जोड़े गए इन चारों शहरों में विभिन्न प्रकार के विकास एवं सौंदर्यीकरण के कार्य होंगे। उल्लेखनीय है कि राजस्थान शहरी अवसंरचना विकास परियोजना (आरयूआईडीपी) के चौथे चरण में 14 शहरों में स्वच्छता, ड्रेनेज, पेयजल आपूर्ति एवं पर्यटन स्थलों के सौंदर्यीकरण से संबंधित कार्य पहले से ही चल रहे हैं। चार नए शहरों के जुड़ने के बाद इन शहरों में भी अवसंरचना विकास एवं शहर के सौन्दर्यकरण के संबंध में प्रस्तावित कार्यों की डीपीआर संबंधित नगरीय निकायों द्वारा तैयार की जाएगी।

प्रस्ताव के तहत नाथद्वारा शहर में 80 करोड़ रुपये की लागत से पेयजल आपूर्ति, सड़कों को बेहतर बनाने व शहर के दो तालाबों के जीर्णोद्धार के कार्य किये जायेंगे। साथ ही माउंट आबू, पुष्कर तथा पिलानी शहर में भी 25-25 करोड़ रुपये की लागत से पर्यटन विकास, शहरी सौंदर्यीकरण एवं अन्य विकास कार्य करवाए जायेंगे। इन विकास कार्यों से इन क्षेत्रों में आधारभूत ढांचा मजबूत होगा और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित