लाइव न्यूज़ :

टीकों को मंजूरी मिलना कोविड-19 के खिलाफ भारत की लड़ाई में ऐतिहासिक क्षण: हर्षवर्धन

By भाषा | Updated: January 3, 2021 15:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन जनवरी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका और भारत बायोटेक के टीकों के आपात इस्तेमाल को मंजूरी मिलने का रविवार को स्वागत किया और इसे कोविड-19 के खिलाफ भारत की लड़ाई में ‘‘ऐतिहासिक पल’’ बताया।

भारत के दवा नियामक ने रविवार को ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका के कोविशील्ड और भारत बायोटेक द्वारा स्वदेश में बनाए गए कोवैक्सीन का देश में सीमित आपात इस्तेमाल करने के लिए रविवार को मंजूरी दे दी। इससे व्यापक पैमाने पर टीकाकरण अभियान का रास्ता साफ हो गया है। कोविडशील्ड को भारत में सीरम इंस्टीट्यूट बना रहा है।

हर्षवर्धन ने कहा कि इन मंजूरियों के साथ देश में कोविड-19 के टीके का इंतजार खत्म हो गया है।

हर्षवर्धन ने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के करिश्माई नेतृत्व में कोविड-19 के खिलाफ भारत की लड़ाई में ऐतिहासिक पल। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के कोविशील्ड और भारत बायोटेक के कोवैक्सीन के भारत में आपात इस्तेमाल की मंजूरी मिल गई है।’’

इन टीकों को कोरोना योद्धाओं के लिए उपयुक्त श्रद्धांजलि बताते हुए उन्होंने इस कठिन समय में स्वास्थ्य पेशेवरों और अग्रिम मोर्चे के कर्मियों के प्रयासों के लिए उनके प्रति दिल से आभार जताया और सभी वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं को उनके कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं।

हर्षवर्धन ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘टीके के त्वरित और समान वितरण के लिए हमने आपूर्ति श्रृंखला का जो मजबूत ढांचा बनाया है उसका लाभ लेने का समय आ गया है। सभी नागरिकों से आग्रह है कि मंजूर टीकों के सुरक्षित, प्रभावी और प्रतिरक्षी होने के लिए जिन कड़े प्रोटोकॉल का पालन किया गया है उस पर विश्वास करें।’’

भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) की विषय विशेषज्ञ समिति की अनुशंसाओं के आधार पर इन टीकों को मंजूरी दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर