लाइव न्यूज़ :

नर्मदा के बाढ़ के पानी का अतिरिक्त दस लाख एकड़ फुट बंजर कच्छ को देने की परियोजना को मंजूरी

By भाषा | Updated: July 5, 2021 18:33 IST

Open in App

अहमदाबाद, पांच जुलाई गुजरात सरकार ने सोमवार को एक परियोजना को मंजूरी दी जिसका उद्देश्य सरदार सरोवर बांध से बहने वाले नर्मदा के बाढ़ के पानी का अतिरिक्त ‘‘दस लाख एकड़ फुट’’ बंजर कच्छ क्षेत्र को मुहैया कराना है।

एक सरकारी विज्ञप्ति में बताया गया कि मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने इस परियोजना के तहत 3475 करोड़ रुपये के विभिन्न कार्यों को सिद्धांतत: मंजूरी दे दी है। इसमें बताया गया कि जल संसाधन विभाग को निर्देश दिया गया है कि काम जल्द से जल्द शुरू किया जाए।

विज्ञप्ति में बताया गया कि परियोजना के तहत नर्मदा के अतिरिक्त पानी से कच्छ जिले में 38 बांधों के अलावा कई छोटे बांधों और तालाबों को भरना है जिससे रापर, अंजार, मुंद्रा, मांडवी और भुज तालुका के 96 गांवों में 2.35 लाख एकड़ कृषि भूमि को फायदा होगा। इसके मुताबिक परियोजना से भूमिगत जल का भी पुनर्भरण किया जा सकेगा।

राज्य सरकार के आकलन के मुताबिक इस महत्वाकांक्षी परियोजना से इन छह तालुकों के 3.80 लाख लोगों को फायदा होगा।

नर्मदा नदी के पानी से न केवल किसानों को अपनी फसलों की सिंचाई में मदद मिलेगी बल्कि अपने पशुओं के लिए चारा उगाने में भी सहयोग मिलेगा।

विज्ञप्ति में बताया गया कि परियोजना से कमजोर मॉनसून की स्थिति में क्षेत्र के पशुपालकों को कहीं और जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि इससे पानी की कमी दूर हो जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है