लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में एनएचएम के तहत कार्य कर रहे कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि को मिली मंजूरी

By भाषा | Updated: May 28, 2021 19:55 IST

Open in App

श्रीनगर, 28 मई जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने एक अहम फैसला लेते हुए केंद्र शासित प्रदेश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्य कर रहे कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि को मंजूरी दे दी।

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि फैसले की जानकारी वित्त वर्ष 2021-22 में एनएचएम के क्रियान्वयन योजना के साथ केंद्र शासित प्रदेश को दी गई।

उन्होंने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय से मिली मंजूरी के मुताबिक वार्षिक बजट में पांच प्रतिशत की वृद्धि के अलावा पहली बार करीब 12 प्रतिशत की वृद्धि एनएचएम कर्मचारियों के वेतन के पुनर्गठन के लिए की गई है।

प्रवक्ता ने बताया कि प्रत्येक कर्मी के वेतन में हुई वृद्धि की अधिसूचना स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग में वित्तीय आयुक्त अटल डुल्लू के नेतृत्व वाली राज्य स्वास्थ्य सोसाइटी की कार्यकारी समिति करेगी।

डुल्लू ने कहा कि इस कदम का उद्देश्य कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाना और कोविड-19 महामारी को कम करने के लिए लगातार उनके द्वारा किए जा रहे काम को प्रोत्साहित करना एवं प्रशंसा करना है।

जम्मू-कश्मीर में एनएचएम के मिशन निदेशक मोहम्मद यासीन चौधरी ने कहा कि वेतन वृद्धि और खासतौर पर संशोधन एनएचएम कर्मियों की लंबे समय से लंबित मांग थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू