लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में आठ नए न्यायालयों की स्थापना की स्वीकृति

By भाषा | Updated: July 1, 2021 18:23 IST

Open in App

जयपुर, एक जुलाई राज्य सरकार ने राज्य में आठ नये न्यायालयों की स्थापना की स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधानसभा में बजट पर बहस तथा वित्त एवं विनियोग विधेयक पर चर्चा के दौरान राज्य में आठ नए न्यायालय शीघ्र खोले जाने की घोषणा की थी।

एक बयान के अनुसार गहलोत ने नए न्यायालयों को खोलने के प्रस्ताव का अनुमोदन कर दिया है।

इसके तहत टोंक जिले के टोडारायसिंह में सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय को वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में क्रमोन्नत करने तथा बांसवाड़ा जिले के आनन्दपुरी, सवाईमाधोपुर के चैथ का बरवाड़ा और भरतपुर के उच्चैन में सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय खोलने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया है।

इसी प्रकार, नागौर जिले के कुचामनसिटी एवं लाडनूं, टोंक के निवाई तथा जयपुर महानगर प्रथम के बस्सी में अपर जिला न्यायाधीश न्यायालय खोलने का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा घोषित विभिन्न श्रेणी के कुल 62 में से 48 न्यायालयों की स्थापना के लिए पहले ही अधिसूचनाएं जारी की जा चुकी हैं। इस निर्णय से पक्षकारों को स्थानीय स्तर पर न्याय मिलने में आसानी होगी तथा न्यायालयों में लंबित प्रकरणों को जल्द निपटाया जा सकेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह