लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 11,568 आवासों के निर्माण के लिए अनुमोदन

By भाषा | Updated: December 15, 2020 23:58 IST

Open in App

लखनऊ, 15 दिसंबर उत्‍तर प्रदेश शासन ने मंगलवार को राज्य नगरीय विकास अभिकरण (सूडा) द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान करते हुए कुल 11,568 आवासों के निर्माण हेतु अनुमोदन प्रदान किया है, जिसे अब स्वीकृति के लिए भारत सरकार को भेजा जाएगा।

मंगलवार को जारी सरकारी बयान के अनुसार, मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी की अध्यक्षता में गठित राज्य स्तरीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत उत्तर प्रदेश की नोडल एजेंसी सूडा के प्रस्‍तावों पर यह स्‍वीकृति एक बैठक में दी गई।

इसके अतिरिक्त 24 जिलों के 169 नगर निकायों के ''हाउसिंग फॉर ऑल'' की कार्ययोजना का भी अनुमोदन प्रदान किया गया, जिसकी भी स्वीकृति भारत सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी। इसके अंतर्गत 2,81,447 आवास बनाए जाएंगे।

बैठक में प्रमुख सचिव आवास एवं नगर विकास दीपक कुमार, विशेष सचिव नगर विकास अवनीश शर्मा एवं निदेशक सूडा उमेश प्रताप सिंह सहित समिति से संबंधित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए