लाइव न्यूज़ :

कोटा में नए हवाई अड्डे के लिए 1250 एकड़ भूमि आवंटन को मंजूरी

By भाषा | Updated: July 23, 2021 14:37 IST

Open in App

जयपुर, 23 जुलाई मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोटा में बिलकुल नए (ग्रीनफील्ड) हवाई अड्डे के लिए 1250 एकड़ भूमि निःशुल्क आवंटित करने की मंजूरी दी है और इसके लिए जिला कलेक्टर कोटा को निर्देश जारी किए गए हैं।

इस मंजूरी से कोटा में नए स्थान पर ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे का काम काम शुरू हो सकेगा।

उल्लेखनीय है कि कोटा के वर्तमान हवाई अड्डे का विस्तार विभिन्न कारणों से संभव नहीं होने के कारण वहां नए स्थान पर ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे की स्थापना का प्रस्ताव विचाराधीन था।

एक सरकारी प्रवक्ता के अनुसार मुख्यमंत्री गहलोत की पहल पर राज्य सरकार द्वारा किए गए निरंतर प्रयासों के बाद भारत सरकार के नागर विमानन मंत्रालय के साथ ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट की स्थापना पर सहमति बनी। केंद्र व राज्य सरकार के अधिकारियों द्वारा इस नए एयरपोर्ट के निर्माण व विस्तार के लिए भूमि का चिन्हीकरण करने के बाद मुख्यमंत्री ने निःशुल्क भूमि आवंटन के लिए मंजूरी प्रदान कर दी है।

प्रस्तावित हवाई अड्डे से राज्य में हवाई संपर्क का विस्तार हो सकेगा। इससे 'एजुकेशन हब' के रूप में विकसित हुए कोटा शहर तथा आस-पास के क्षेत्रों के विकास को गति मिलने के साथ ही लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे