लाइव न्यूज़ :

एससी/एसटी समुदायों में असुरक्षा की भावना से राज्यपाल को अवगत कराया : कमलनाथ

By भाषा | Updated: July 9, 2021 19:46 IST

Open in App

भोपाल, नौ जुलाई कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने शुक्रवार को मध्यप्रदेश के नवनियुक्त राज्यपाल मंगूभाई पटेल से भेंट कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के शासन में राज्य में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (एससी/एसटी) समुदाय के लोगों के खिलाफ रिकार्ड संख्या में हो रही घटनाओं के बारे में अवगत कराया और कहा कि इससे समुदाय के लोगों में असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है।

कमलनाथ ने राज्यपाल से भेंट के बाद शुक्रवार को पत्रकारों से कहा कि उन्होंने पटेल को बताया कि प्रदेश में किसान, व्यापारी और युवाओं सहित समाज का हर वर्ग समस्याओं का सामना कर रहा है, प्रदेश की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है और बेरोजगारी बढ़ रही है।

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘राज्यपाल ने आदिवासी समुदाय के लिए बहुत काम किया है और उन्हें समाज सेवा का अनुभव है। मैंने उनसे राज्य के एससी/एसटी समुदायों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है।’’

नेमावर में आदिवासी परिवार के पांच लोगों की हत्या के मामले को राज्यपाल के सामने उठाने के सवाल पर कमलनाथ ने कहा कि ऐसे कई मामले हुए हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि निमोनिया के कारण वह 11 दिनों तक अस्पताल में भर्ती थे, लेकिन अब पूरी तरह स्वस्थ हैं और प्रदेश में दौरों की योजना बनाई है।

अपने पूर्व सहयोगी ज्योतिरादित्य सिंधिया के बुधवार को केंद्रीय मंत्री के रुप में शपथ लेने के बारे में एक सवाल पर उन्होंने कहा, ‘‘यह सिंधिया और भाजपा के बीच का मामला है।’’

पेट्रोल के दाम 110 रुपये प्रति लीटर तक पहुंचने पर कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन में मंहगाई की कोई सीमा नहीं। उन्होंने कहा, ‘‘मोदी जी बड़े लंबे-लंबे भाषण देते थे। मोदी जी के 2014 के भाषण, घोषणाएं और स्टैंड अप इंडिया, डिजिटल इंडिया जैसे स्लोगन। जाने कितने थे, अब कहां है, किधर हैं।’’

उन्होंने विश्वास जताया कि 2023 में कांग्रेस मध्यप्रदेश में सत्ता में वापसी करेगी क्योंकि लोग सच्चाई का साथ देंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता