लाइव न्यूज़ :

विपक्षी दलों के सराहना करने से प्रोत्साहन मिलता है्: केजरीवाल ने सिद्धू के ट्वीट पर कहा

By भाषा | Updated: July 14, 2021 12:03 IST

Open in App

पणजी, 14 जुलाई आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि विपक्षी नेताओं द्वारा उनकी पार्टी की सराहना करने से वह ‘‘प्रोत्साहित’’ महसूस करते हैं।

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने मंगलवार को ट्वीट करके कहा था कि ‘आप’ ने हमेशा ही पंजाब के लिए किए गए उनके कार्य एवं दूरदर्शिता को पहचाना है।

सिद्धू के ट्वीट के बारे में पूछे जाने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ नवजोत सिंह सिद्धू.. वह पंजाब में हैं। मैं खुश हूं कि ‘आप’ इतना अच्छा काम कर रही है कि विपक्षी नेता भी हमारी सराहना कर रहे हैं। इससे काफी प्रोत्साहन मिलता है।’’

केजरीवाल गोवा के दो दिवसीय दौरे पर हैं।

सिद्धू ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा था, ‘‘हमारे विपक्षी दल ‘आप’ ने हमेशा ही पंजाब के लिए किए गए मेरे कार्य एवं दूरदर्शिता को पहचाना है। चाहे वह 2017 से पहले मेरे द्वारा उठाए गए बेअदबी, मादक पदार्थ, किसानों की परेशानियां, भ्रष्टाचार एवं बिजली संकट के मुद्दे हों, जिनका सामना पंजाब की जनता को करना पड़ रहा था या फिर आज जिस तरह मैंने 'पंजाब मॉडल' पेश किया है। वे साफ तौर पर जानते हैं कि वास्तव में पंजाब के लिए कौन लड़ रहा है?’’

गौरतलब है कि सिद्धू के ट्वीट ऐसे समय में आए हैं जब कांग्रेस आलाकमान पार्टी की पंजाब इकाई में जारी कलह को दूर करने की कोशिश कर रहा है। वहीं, ऐसी अटकलें हैं कि सिद्धू को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता