लाइव न्यूज़ :

विजयन ने न्यायालय के फैसले की सराहना करते हुए कहा, अगले पांच साल में राज्य में गरीबी खत्म करेंगे

By भाषा | Updated: July 28, 2021 15:48 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 28 जुलाई केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बुधवार को उच्चतम न्यायालय के उस फैसले की सराहना की, जिसमें अदालत ने कहा था कि गरीबी के जड़ से मिटने तक भीख मांगने पर रोक नहीं लगाई जा सकती। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार का लक्ष्य अगले पांच साल में अत्यधिक गरीबी को खत्म करना है।

उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा कि कोई भीख नहीं मांगना चाहता लेकिन गरीबी और भूख उन्हें ऐसा करने को मजबूर कर देती है। शीर्ष अदालत का फैसला एक प्रमुख सामाजिक-आर्थिक मुद्दे के प्रासंगिक मानवीय दृष्टिकोण को दर्शाता है।

यह उल्लेख करते हुए कि गरीबी और भीख मांगना, इसके परिणामों में से एक और उसे प्रतिबंध से नहीं मिटाया जा सकता। उन्होंने कहा कि इस तरह के दृष्टिकोण को बदला जाना चाहिए और समाज में गरीब लोगों के प्रति ‘‘ सहानुभूति और मदद करने की इच्छा’’ होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि बिना भीख के संसार तभी संभव है जब असहाय लोगों को सहारा दिया जाए और उन्हें गरीबी से मुक्त किया जाए। यह आसान काम नहीं है।

विजयन ने कहा कि शीर्ष अदालत ने कहा कि इस मामले पर देश में नीति बने और इसे प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ इस दिशा में पहला कदम उठाते हुए केरल सरकार ने अत्यधिक गरीबी को मिटाने के लिए एक नई परियोजना शुरू की है। इस संबंध में एक सर्वेक्षण किया जा रहा है, जो चार महीने में पूरा हो जाएगा। केरल का लक्ष्य अगले पांच साल में अत्यधिक गरीबी को दूर करना है। आइए सब मिलकर इस लक्ष्य को हासिल करें।’’

उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को कोविड-19 महामारी के मद्देनजर भिखारियों तथा बेसहारा लोगों के पुनर्वास और टीकाकरण के लिए दायर याचिका पर मंगलवार को केंद्र और दिल्ली सरकार से जवाब मांगा था।

शीर्ष अदालत ने साफ किया कि सड़कों पर भिखारियों को नहीं आने की इजाजत देने के मामले में वह ‘‘अभिजात्‍यवादी नजरिया’’ नहीं अपनाएगा। न्यायालय ने कहा कि भिक्षावृत्ति एक सामाजिक-राजनीतिक समस्या है और शिक्षा और रोजगार की कमी के कारण आजीविका की कुछ बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए लोग पर सड़कों पर भीख मांगने पर मजबूर होते हैं।

अदालत ने कहा था, ‘‘ यह गरीबी की सामाजिक-आर्थिक समस्या है। उनका पुनर्वास किया जाए, उन्हें और उनके बच्चों को शिक्षा दी जाए। ऐसा लोगों के पास कोई विकल्प नहीं होता है और कोई भी भीख मांगना नहीं चाहता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं