लाइव न्यूज़ :

तीन उच्च न्यायालयों में सात न्यायाधीशों की नियुक्ति

By भाषा | Updated: October 14, 2021 21:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर तीन उच्च न्यायालयों में बृहस्पतिवार को तीन न्यायाधीशों की नियुक्ति की गई। न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति पाने वाली इन हस्तियों में चार वकील और तीन न्यायिक अधिकारी शामिल हैं।

विधि मंत्रालय द्वारा जारी सूची के अनुसार, चार न्यायाधीशों की नियुक्ति पटना उच्च न्यायालय में, दो की नियुक्ति बंबई उच्च न्यायालय में और एक की नियुक्ति इलाहाबाद उच्च न्यायालय में की गई है।

बुधवार को तीन उच्च न्यायालयों में 14 न्यायाधीशों की नियुक्ति की गई थी। इससे एक दिन पहले, तीन अन्य उच्च न्यायालयों में रिकॉर्ड 17 नियुक्तियां की गई थीं।

आठ अगस्त से एक सितंबर के बीच शीर्ष अदालत के कॉलेजियम ने विभिन्न उच्च न्यायालयों द्वारा अनुशंसित 100 से अधिक नामों पर मंथन किया था और अंत में 12 उच्च न्यायालयों में न्यायाधीशों के रूप में नियुक्ति के लिए सरकार को 68 नाम भेजे थे। बाद में, सरकार को और नाम भेजे गए थे।

ग्यारह अक्टूबर को तीन अधिवक्ताओं और दो न्यायिक अधिकारियों को राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया था।

नौ अक्टूबर को, आठ न्यायाधीशों को उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों के रूप में पदोन्नत किया गया था और पांच उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों को उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम द्वारा की गई सिफारिशों के आधार पर स्थानांतरित किया गया था।

वहीं, एक अलग घटनाक्रम में 11 अक्टूबर को सात न्यायाधीशों का विभिन्न उच्च न्यायालयों में तबादला कर दिया गया था। पांच अक्टूबर को 11 उच्च न्यायालयों के 15 न्यायाधीशों का तबादला किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो