विश्वभारती में छह साल के बाद पूर्णकालिक रजिस्ट्रार की नियुक्ति

By भाषा | Updated: December 17, 2021 15:07 IST2021-12-17T15:07:51+5:302021-12-17T15:07:51+5:30

Appointment of full time registrar in Visva-Bharati after six years | विश्वभारती में छह साल के बाद पूर्णकालिक रजिस्ट्रार की नियुक्ति

विश्वभारती में छह साल के बाद पूर्णकालिक रजिस्ट्रार की नियुक्ति

कोलकाता, 17 दिसंबर विश्व भारती विश्वविद्यालय में करीब छह साल के बाद पूर्णकालिक रजिस्ट्रार की नियुक्ति की गई है। हाल में इस पद की जिम्मेदारी कर्नल (सेवानिवृत्त) अशीष अग्रवाल को दी गई है।

विश्वविद्यालय जारी अधिसूचना के मुताबिक अग्रवाल ने इस सप्ताह के शुरुआत में रजिस्ट्रार की जिम्मेदारी संभाल रहे अशोक कुमार महतो से कार्यभार ग्रहण किया।

इससे पहले वरिष्ठ शिक्षक डॉ.डी गुणशेखरन विश्वभारती के पूर्णकालिक रजिस्ट्रार थे। लेकिन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) भुवनेश्वर का रजिस्ट्रार पद संभालने के लिए उन्होंने 31 अगस्त 2015 को इस्तीफा दे दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Appointment of full time registrar in Visva-Bharati after six years

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे