महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में 37 महिला बीट मार्शलों की नियुक्ति

By भाषा | Updated: December 26, 2020 15:32 IST2020-12-26T15:32:49+5:302020-12-26T15:32:49+5:30

Appointment of 37 women beat marshals in Aurangabad district of Maharashtra | महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में 37 महिला बीट मार्शलों की नियुक्ति

महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में 37 महिला बीट मार्शलों की नियुक्ति

औरंगाबाद, 26 दिसंबर महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में सभी 23 पुलिस थानों में जल्द ही महिला बीट मार्शल होंगी। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि ऐसी कुल 37 बीट मार्शल को नई जिम्मेदारियों के लिहाज से पुलिस के कामकाज के विभिन्न पहलुओं का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

हाल में नियुक्त एक बीट मार्शल ने कहा कि ग्रामीण इलाकों की महिलाओं को महिला कांस्टेबलों के साथ शिकायत और परेशानियां साझा करने में अधिक सुविधा होती है।

कन्नड़ ग्रामीण पुलिस थाने की शोभा दांडगे ने बताया, ‘‘हम रात में गश्त पर जाएंगे और इस काम के लिए हमें प्रशिक्षण मिलेगा।’’

पुलिस अधीक्षक मोक्षदा पाटिल ने बताया, ‘‘हमारी योजना इन बीट मार्शलों को वाहन चलाना सिखाने और उन्हें वाहन मुहैया कराने की है ताकि वे औरंगाबाद के ग्रामीण हिस्सों तक पहुंच सकें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Appointment of 37 women beat marshals in Aurangabad district of Maharashtra

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे