लाइव न्यूज़ :

कोविशील्ड टीके की दूसरी खुराक के लिए पहले से लिया गया अप्वाइंटमेंट वैध रहेगा: सरकार

By भाषा | Updated: May 16, 2021 19:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 मई केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह साफ किया कि कोविशील्ड टीके की दूसरी खुराक के लिए पहले से लिया गया समय (अप्वाइंटमेंट) वैध रहेगा और यह को-विन पोर्टल पर रद्द नहीं होगा।

मंत्रालय ने कहा कि को-विन पोर्टल में आवश्यक बदलाव किए गए हैं, जिसके परिणामस्वरूप पहली खुराक लेने के बाद लाभार्थी 84 दिन से कम समय की अवधि में ऑनलाइन समय प्राप्त नहीं कर पाएगा।

केंद्र ने 13 मई को कोविशील्ड टीके की पहली और दूसरी खुराक लेने के समय में अंतर बढ़ाकर 12-16 सप्ताह कर दिया था।

मंत्रालय ने कहा, '' भारत सरकार ने इस बदलाव के संबंध में राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को सूचित किया है। कोविशील्ड टीके की दूसरी खुराक लेने के लिये 12-16 सप्ताह के अंतराल को दर्शाने के लिए को-विन पोर्टल में भी आवश्यक बदलाव किए गए हैं।''

उन्होंने कहा, '' मीडिया में आईं कुछ रपटों में दावा किया गया है कि जिन लाभार्थियों ने को-विन पोर्टल पर दूसरी खुराक के लिए 84 दिन से कम समय में अप्वाइंटमेंट लिया है, उन्हें कोविशील्ड की दूसरी खुराक दिए बिना ही टीकाकरण केंद्रों से लौटाया जा रहा है।''

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, '' जो लाभार्थी पहले ही दूसरी खुराक के लिये समय ले चुके हैं, वह वैध रहेगा और को-विन पर उसे रद्द नहीं किया जा रहा है। साथ ही लाभार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे दूसरी खुराक के लिए पहली खुराक लेने की तारीख से 84 दिन बाद का समय प्राप्त करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारत अधिक खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी